The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • People funny reaction on twitter after rain created traffic jam in Gurugram

गुरुग्राम में जाम लगा था, ट्विटर वालों को मजाक सूझ रहा है

उधर पानी भरा था, इधर ट्विटर पर जोक्स भरे थे, लोगों ने भर-भरकर मौज ली.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2016, 09:55 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
गुरुग्राम में कल से ट्रैफिक जाम लगा है. वो क्या है न इंद्रदेव कुछ ज्यादा ही खुश हो गए हैं. और अपनी सारी खुशी गुरुग्राम पर उड़ेल दिए हैं. गर्मी थी तो बारिश के लिए हाथ-पांव जोड़ रहे थे. अब हो गई बरसात तो वहां के लोग बच्चों की तरह हुनहुना रहे हैं. किसी की गाड़ी डूब गई है. तो किसी के घर में पानी घुस गया है. सड़क टूट गई है. लोग केजरीवाल, खट्टर मोदी को इसका कारण बता रहे हैं. खट्टर साहब की तो हालत खस्ता कर रखी है लोगों ने ट्विटर पर गरिया कर. हो न हो लोग इंद्रदेव को भी गरिया रहे होंगे. अब उनके ऐसा करने से इंद्रदेव जाम तो हटाएंगे नहीं. ट्रैफिक वाला डिपार्टमेंट उनका न हुआ कभी. और न ही केजरीवाल मोदी जी ऐसा कोई मंतर मारेंगे जिससे सब बैक टू नॉर्मल हो जाए. लल्लन लेकर आया है ट्विटर रिएक्शन ऑन गुरुग्राम ट्रैफिक जाम. ए कपिल मन्ने लागे है कि तू सही कह रहा है. अर्जुन भाई जी तो खट्टर साहब को अगला तैराकी का चैंपियनशिप कराने की सलाह दे रहे हैं. सच वाली बरखा दत्त नहीं है. पर बात पते की की है. माना केजरीवाल फ्री में पानी दे रहे हैं पर इतना नहीं कि बाढ़ आ जाए. गुप्ता जी ने तो सीधा तीर मोदी जी पर चला डाला है. ए भाई मोदी जी इंद्र देव का अवतार नहीं हैं. जे बात! फिर तो जाम का जिम्मा अकबर को लेना चाहिए. बहन जी सुझाव तो आपका एकदम लल्लनटॉप है. लागत है अमित भइया को मोहन जोदारो के ट्रेलर कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है. नाई भाई! छोले-कुलचे की दुकान लगाने को सोच रहे हो क्या? अंकित यार तुम तो विदेश पहुंच गए. जाम गुरुग्राम में लगा है. ये भाई जी असली वाले गावस्कर नहीं है. बस फोटो ही है. मीटिंग में नया नाम दे डाले हैं. टाइटैनिक कित्ती दफा देखो हो? जिसको महाभारत लाइव देखना हो, काम-धाम छोड़ के निकल लेयो गुरुग्राम. केजरीवाल को भी ले जाना था मोदी अंकल. कुछ न सही 'सब मिले हुए हैं जी' ये ही सुनने को मिल जाता.

Advertisement

Advertisement

()