The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • People Dance As their Train Late By 9 Hours viral

9 घंटे लेट आई ट्रेन तो लोग प्लेटफॉर्म पर ही नाचने लगे!

नाचने का वीडियो वायरल.

Advertisement
Train Late Dance
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 12:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हमारे देश में ट्रेन लेट होना आम बात है. कभी ना कभी आपका पाला भी लेट ट्रेन से पड़ा होगा. कभी धुंध के चलते तो कभी विरोध प्रदर्शन के चलते ट्रेन लेट होती रहती है. कभी अपने मन से ही ट्रेन लेट हो जाती है. खैर ट्रेन लेट होने के कई कारण हो सकते हैं. कई बार ट्रेन इतनी लेट हो जाती है कि इंतजार करने वाले परेशान हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ दोस्तों (People Break Out In A Dance As Train Late By 9 Hours) के साथ भी हुआ. इनकी ट्रेन 1-2 नहीं बल्कि पूरे 9 घंटे लेट थी.  

जब 9 घंटे की देरी के बाद ट्रेन स्टेशन पर आई तो दोस्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, इन दोस्तों  समेत ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग खुशी से झूमने लगे. एकदम डांस करने के मूड में आ गए. इन्हीं में से एक लड़के ने इस घटना का वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जो काफी देखा जा रहा है. हार्दिक नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया. साथ में लिखा, 'हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट थी. जब ये आई तो लोगों ने कुछ ऐसे इसका स्वागत किया.' पहले आप भी ये वीडियो देखिए…

Image embed

 इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि यही तो खूबसूरती है इस देश की.' किसी ने कहा कि चाहे कोई भी परेशानी हो, हमारे देश में उसका मीम बन जाता है.' एक यूजर ने लिखा कि आजादी के 75 सालों में हम शिकायत करना भूलकर सेलिब्रेट करना सीख गए हैं.' देखिए…

Image embed

लोगों ने इस वीडियो पर अलग-अलग बातें कही हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- आर्मी को शादी का कार्ड भेजा तो सेना ने वायरल जवाब दे दिया!

Advertisement

Advertisement

()