The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • people ask under RTI to PMO, Did pm act in Ramlila

क्या PM नरेंद्र मोदी रामलीला में एक्टिंग करते थे?

RTI के तहत PMO से अजब गजब सवाल पूछे गए. उनमें से कुछ लल्लनटॉप सवाल पढ़ो.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2016, 05:36 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रधानमंत्री जी, आप प्रधानमंत्री हैं या प्रधान सेवक? पॉलिटिक्स में आने से पहले रामलीला में एक्टिंग करते थे क्या? भारतीय संविधान पढ़ा है क्या? कितने रोज़ा इफ्तार पार्टी में गए हो इस रमज़ान? साल में कितने सिलेंडर यूज करते हैं? कौन सी कंपनी का? ये सवाल हैं पीएम मोदी से. लोग RTI का सहारा लेकर अपने मतलब के क्वेस्चन पूछ रहे हैं? ज्यादातर को कहोगे 'सिली क्वेस्चन.' भला ये भी पीएम से पूछने लायक चीज है? लेकिन मौका मिला है तो लोग पूछेंगे काहे नहीं. ये भी हो सकता है कि जो प्रश्न हमारे लिए दो कौड़ी का टुच्चा है वो पूछने वाले के लिए लाख टके का हो. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ये सवाल-जवाब PMO की वेबसाइट पर लगे हैं. तो देखो क्या सवाल किए गए और कैसे जवाब आए. सवाल. क्या मुझे पीएम का मोबाइल नंबर मिल सकता है? जवाब. न. दफ्तर से कोई मोबाइल नंबर नहीं मिला. सवाल. पिछले 10 साल में कितनी छुट्टियां ली हैं? कैजुअल या बीमारी पर? जवाब. कोई छुट्टी नहीं ली अभी तक. सवाल. पिछले साल की बिहार कैंपेनिंग के दौरान छुट्टी ली या नहीं? जवाब. इलेक्शन कैंपेन और टूर ऑफिसियल नहीं हैं. think modi सवाल. 1977 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से जो ग्रेजुएशन किया था, परसेंटेज क्या आया था? जवाब. ये हमारे रिकॉर्ड में नहीं है. सवाल. क्या ऐसे डॉक्यूमेंट्स हैं जो दिखाएं कि प्रधानमंत्री प्रधान सेवक है? जवाब. अभी तक पीएम की डिजिग्नेशन बदलने का कोई प्रपोजल नहीं है. सवाल. क्या पीएम ने भारतीय संविधान पढ़ा है? या संविधान पढ़ने का सोचा है? क्या पीएम ने सोच लिया है कि उन्होंने संविधान पढ़ा है? पीएम दफ्तर में कोई है क्या जो पीएम को उसकी ड्यूटी बताए? जवाब. जो जानकारी मांगी गई है ये कोई जानकारी ही नहीं है. jawab modi सवाल. अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं में ट्वीट करने के लिए पीएम की हेल्प कौन करता है? हर भाषा से जुड़े आदमी का नाम बताया जाए. जवाब. इसकी जानकारी रिकॉर्ड में नहीं है. पीएम खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट हैंडल करते हैं. सवाल. पीएम ने जो घोषणाएं कीं उनका लीगल स्टेटस क्या है? जवाब. एक बार जो घोषणा कर दी तो उसको मिनिस्टर को सौंप दिया जाता है. और उनको जिम्मेदारी दी जाती है कि "सुनो, इस काम पर नजर रखो." chup सवाल. पीएम का दफ्तर हिंदी में चिट्ठी पत्री लेता देता है? ऑफिसियल लैंगुएज है ये. जवाब. हां बिल्कुल.मिनिस्टर, गवर्नर, सीएम वगैरह और पब्लिक से भी जो लेटर हिंदी में आता है उसका जवाब हिंदी में दिया जाता है. सवाल. कितनी रोज़ा इफ्तार पार्टी ज्वाइन की हैं सन 14- 15 में? जवाब. एक्को नहीं. सवाल. पीएम के मुख्य सचिव जो हैं, नृपेंद्र मिश्रा. ये कभी पीएम दफ्तर के साथियों को पिकनिक पर ले गए हैं? अगर हां तो कित्ता खर्चा किया? कौन कौन लोग गए? फैमिली मेंबर भी जाते हैं क्या साथ? खाने में क्या मंगाते हैं. वेन्यू खुद मिश्रा डिसाइड करते हैं या सब लोग मिलकर? जवाब. नृपेंद्र मिश्रा ने अब तक तो कोई पिकनिक नहीं ऑर्गनाइज की. sorry modi वैसे लल्लन भी एक RTI डाल के पूछना चाहता है कि पीएम के पास कभी ये सवाल पहुंचते हैं. नहीं पहुंचते तो पहुंचाओ भाई. लगातार काम का स्ट्रेस जो रहिता है वो काफी हद तक चुक जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()