लव ट्रायंगल: फीमेल पेंग्विन ने नये फ्रेंड के साथ मिल बलम को पीटा
अपनी वाइफ के लिए सबसे लड़ने वाला पेंग्विन रह जाता है तन्हा.
Advertisement

फीमेल पेंग्विन और उसके फ्रेंड का पीछा करता मेल पेंग्विन
अगर आप इस साल के ‘ब्लॉकबस्टर लव ट्रायंगल’ का इतजार कर रहे हैं तो ‘एनिमल फाइट नाईट’ के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखना चाहिए. 2:57 मिनट के इस वीडियो को नेशनल जॉग्रफिक ने ट्वीट किया है. जिसमें दो मेल पेंग्विन के बीच एक फीमेल पेंग्विन को लेकर भावनात्मक और खूनी लड़ाई चल रही है. जिसे लोगों ने खूब लाइक, रिट्वीट और शेयर किया.
इस वीडियो में एक पेंग्विन अपनी वाइफ को ढूंढ़ते हुए घर आता है, तो देखता है उसकी वाइफ किसी और मेल पेंग्विन के साथ रोमांस कर रही है. यह देख हसबैंड पेंग्विन बौखला जाता है. और अपनी वाइफ के फ्रेंड पर धावा बोल देता है. दोनों एक-दूसरे लहूलुहान कर देते हैं. कुछ देर की लड़ाई के बाद दोनों ये डिसाइड करते हैं कि फीमेल पेंग्विन तय करेगी कि किसके साथ रहना है. फीमेल पेंग्विन आती है और वो अपने हसबैंड को छोड़ अपने फ्रेंड को चुनती है. ये बहुत ही भावनात्मक दृश्य है. मतलब इंसानों की तरह का रिएक्शन आता है.फिर फीमेल पेंग्विन अपने फ्रेंड पेंग्विन के साथ अपने ठिकाने पर जाने लगती है. फीमेल पेंग्विन का हसबैंड कुछ सोचता है और फिर इन दोनों को फॉलो करता हुआ इनके पीछे चलने लगता है. फिर वो अचानक अपनी वाइफ पर अटैक कर देता है. उसकी वाइफ भी उस पर रिवर्स में अटैक करती है कि तभी उसकी वाइफ का फ्रेंड भी उस पर धावा बोल देता है. बेचारा हसबैंड यह देख सन्न रह जाता है. और वहां से चला जाता है. फीमेल पेंग्विन के अपने हसबैंड से दो बच्चे भी हैं.इस वीडियो में एंकर बता रहा है कि, “फीमेल पेंग्विन को दूसरे पेंग्विन के साथ देखने के बाद उसकी पॉलिसी यह है कि पेंग्विन पर अटैक करो जिससे वह भाग जाए. पर ऐसा होता नहीं है. उसकी पॉलिसी फ्लॉप हो जाती है. एंकर लड़ने की वजह क्लियर करते हुए बताता है कि कैसे पक्षी अपनी खोखली हड्डियों का इस्तेमाल उड़ने के लिए करते हैं. लेकिन ठोस हड्डियां होने की वजह से पेंग्विन इसका इस्तेमाल उड़ने में नहीं कर सकता. लेकिन इसके सहारे वे फाइट में एक दूसरे को पंच जरूर करते हैं.
https://youtu.be/Jupr_hLO9BQ

.webp?width=60)

