The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PDP leader Mehbooba Mufti meets governor vohra for government formation in jammu and kashmir, asks pm modi to fulfill his promises for valley

महबूबा बोलीं, मोदी साब माहौल बनाओ सरकार लायक

पीडीपी मुखिया ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए गेंद बीजेपी के पाले में धकेल दी. कमल दल कहिन, 10 दिन में सब साफ हो जाएगा

Advertisement
pic
2 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2016, 02:43 PM IST)
Img The Lallantop
बीजेपी नेता निर्मल सिंह
Quick AI Highlights
Click here to view more
मंगलवार को श्रीनगर में राज्यपाल मिलन प्रोग्राम चला. पहले मिलीं पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती. बाहर आईं तो माइक तैनात. मुफ्ती मुहम्मद सईद की बिटिया ने वही कहा जो पिछले कई हफ्तों से अखबारों के फ्रंट पेज पर सूत्रों के हवाले से छापा जा रहा है. महबूबा बोलीं. नई सरकार के लिए माहौल चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार से लोगों को बदलाव की उम्मीद थी. इसके लिए कई फैसले लिए जाने हैं. केंद्र को कुछ करना चाहिए. पापा की लीगेसी के सवाल पर महबूबा बोलीं कि  मुफ्ती साहब  बार-बार कहते थे कि मैंने मोदी जी से नहीं उन करोड़ों हिंदुस्तान‍ियों से हाथ मिलाया है,  जिन्होंने उन्हें चुना. इत्ता प्रेशर देने के बाद मैडम मुफ्ती ये भी बोल गईं कि पीडीपी बीजेपी के बीच कोई गलतफहमी नहीं है. तो क्या समझ आया. यही कि सरकार बनाए बचाने रखनी है, डिप्लोमेसी दुरुस्त रखनी है, तो खुद नरेंद्र मोदी महबूबा मुफ्ती तक पहुंचें. उनकी कुछ मांगें मानें. ताकि घाटी में उनका कद और सियासत बनी बची रहे. खैर, गवर्नर साहब से दूसरी मुलाकात की बीजेपी नेता और सईद सरकार में डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने. बाहर निकल वह भी बोले, 10 दिन में फैसला हो जाएगा.  निर्मल की मंगलवार को महबूबा से भी बात मुलाकात हुई. गठबंधन के नए कायदों पर बात हुई. और फिर बात हमेशा की तरह आगे के लिए टल गई. बाकी लल्लन कह रहा था कि कश्मीर में सरकार बनने पर इत्ता सस्पेंस हो गया है जित्ता शेरलॉक होम्स की फिल्मों में होता है. कहां तो सब पर हड़बोंगपन सवार. कि कुर्सी मिल जाए. और कहां, सब संन्यासी बने फिर रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()