पायल रोहतगी याद है आपको? हां ये सवाल ज़रूरी है. इसी सवाल में छिपा है ख़बरों मेंबने रहने की उस बेकरारी, उस डेस्परेशन का राज़, जिसकी वजह से फ्लॉप एक्टर्स अपनेडूबते या डूब चुके करियर को कुछ सांसे बख्शने की हास्यास्पद कोशिश करते हैं. मॉडलकम एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी एक ऐसे ही कारनामे को अंजाम दे डाला है. फ्लाइट केलिए जल्दी ना पहुंचने की अपनी गलती को एयरलाइन के मत्थे मंढ़ते हुए वो इतनी आगे निकलगई कि स्टाफ के मुस्लिम होने की बात को हाई-लाईट करने लगी. धार्मिक आधार पर भेदभावका शोर मचाने लगी. वीडियो भी देख लो पायल का कहना है कि जेट एयरवेज के स्टाफ नेउसे इसलिए एंट्री नहीं दी क्यों कि वो हिंदू है और उसे रोकनेवाले मुस्लिम थे. पायलने एयरपोर्ट से ही फेसबुक लाइव करते हुए बोला कि वो तीस मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचगई थी लेकिन उसे घुसने नहीं दिया गया. आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि नदीम और अब्दुलने – जो मुस्लिम थे - काफी हल्ला-गुल्ला किया और उन्हें एंट्री देने से इंकारकिया. उन्होंने आगे तंजिया लहज़े में कहा कि पता नहीं ये क्या था, ‘कोई सेकुलरिज्मएक्ट’ या कुछ और लेकिन उसने मुझे गेट में घुसने से रोक दिया. यही बात उन्होंनेट्विटर पर भी पोस्ट की. यहां गौरतलब बात ये है कि 30 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचनालेट की श्रेणी में आता है. अमूमन एयरलाइन्स 75 मिनट पहले पहुंचने को कहती हैं और कमसे कम 45 मिनट पहले पहुंचने की उम्मीद रखती हैं. पायल इससे भी ज़्यादा लेट पहुंची.एंट्री को मना करने पर हंगामा किया. लाइव वीडियो किया. ट्विटर पर लिखा. और यहींगलती कर गई. फेसबुक और ट्विटर की जनता ने उन्हें झोली में आप टपके नमूने की तरहलपका और जमकर लताड़ लगाई. खुद की कोताही को दूसरे के सर मंढ़ना और फिर उससे ज़्यादागिरते हुए हिंदू-मुस्लिम करना सोशल मीडिया के बाशिंदों को ज़रा न भाया और उन्होंनेपायल की एक सुर में बैंड बजाई. कुछ एक झलकियां मुलाहिज़ा फरमाइए. मामला यहीं नहींरुका. जिस अब्दुल पर पायल ने आरोप लगाए थे उसने भी ट्वीट कर के पायल के एक और झूठकी पोल खोलकर उन्हें और भी ज़्यादा शर्मिंदा कर दिया. अपने लाइव वीडियो में पायलकहती है कि वो बिज़नेस क्लास में सफ़र कर रही थी. अब्दुल ने बताया कि पायल बिज़नेस मेंनहीं बल्कि इकॉनमी क्लास में सफ़र कर रही थी. बेइंतेहा बेइज्ज़ती करवाने के बाद भीपायल रोहतगी खुद को सही साबित करने में जुटी हुई है. पायल रियलिटी शो बिग बॉस काहिस्सा रह चुकी हैं. लगता है गैरज़रूरी नौटंकियों के सरताज इस शो का असर अब तक पायलपर बाकी है.-------------------------------------------------------------------------------- इसे भी पढ़िए'ड्रेस लाल नहीं पहनूं, ड्रेस हरी नहीं पहनूं, मुझे मोदी रंग है भाया'मीका पर मोलेस्टेशन का केस, अपनी सफाई में कह रहे हैं लड़की झूठी हैसलमान के लिए ट्विंकल खन्ना ने ऐसा क्या लिखा, जो भाईजान के फैंस भड़क गए