The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pawan Khera took jibe at Shashi Tharoor surgical strike statement

पवन खेड़ा ने शशि थरूर को उन्हीं की किताब से घेर लिया, सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या लिखा था?

पनामा में शशि थरूर ने कहा था कि उरी में सर्जिकल स्ट्राइक की, यह ऐसा कुछ था जो भारत ने पहले कभी नहीं किया था.

Advertisement
Shashi Tharoor
ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व शशि थरूर कर रहे हैं. (India Today)
pic
सौरभ
29 मई 2025 (पब्लिश्ड: 06:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने 29 मई को थरूर पर उनकी ही एक किताब के हवाले से तंज कसा. उन्होंने थरूर की 2018 में आई किताब ‘The Paradoxical Prime Minister’ का एक अंश सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें शशि थरूर ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का चुनावी फायदे के लिए ‘बेशर्मी से इस्तेमाल’ किया गया.

पवन खेड़ा का यह पोस्ट शशि थरूर के उस बयान के बाद आया है, जो उन्होंने पनामा में दिया था. पनामा में थरूर ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाइयों की तारीफ की थी, जिनमें 2016 की उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक शामिल हैं. सीनियर कांग्रेस नेता ने इसे भारत की रणनीति में ‘बड़ा बदलाव’ बताया.

इसी को लेकर इशारों में शशि थरूर पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने एक्स पर लिखा,

Image embed
Image embed

इस कैप्शन के साथ पवन खेड़ा ने किताब के उस हिस्से को साझा किया जिसमें लिखा है,

Image embed

पनामा में थरूर ने क्या कहा था?

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की करतूतों को दुनिया के सामने लाने के लिए सरकार ने अलग-अलग देशों में प्रतिनिधि दल भेजे हैं. इन्हीं दलों में से एक का नेतृत्व शशि थरूर कर रहे थे. उन्होंने मध्य अमेरिकी देश पनामा में भारत का पक्ष रखते हुए कहा,

Image embed
Image embed

थरूर की सफाई

पनामा वाले बयान पर कांग्रेस नेताओं ने थरूर को घेरा तो उन्होंने गुरुवार को एक्स पर सफाई दी. लिखा कि उन्होंने सिर्फ आतंकवादी हमलों के जवाब में की गई कार्रवाइयों की बात की थी, न कि भारत-पाक युद्धों की. थरूर ने लिखा,

Image embed
Image embed

इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर पर तंज कसा. उन्होंने कहा,

Image embed

उदित राज ने यह भी कहा कि 1965 में भारत ने पाकिस्तान में कई जगह घुसपैठ की थी. और 1971 में भारत ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था. राज ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में भी कई सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे, लेकिन उनका राजनीतिक प्रचार नहीं किया गया.

वीडियो: अमेरिका जा रहे भारत के डेलीगेशन को लीड करेंगें कांग्रेस नेता शशि थरूर, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

Advertisement

Advertisement

()