गहरी नींद में थे सब, एक झटका लगा और इधर-उधर गिर पड़े, अब तक 96 की मौत
इतना खौफनाक मंजर सामने था कि बताते हुए रो पड़े बुजुर्ग. चार जगह से हुआ मुआवज़े का ऐलान.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन अपनी रफ़्तार में थी. हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ. उस समय ज्यादातर पैसेंजर नींद में थे. एक झटका लगा और नींद कोसों दूर चली गई. चश्मदीदों ने बताया कि कुछ समझ पाते इतने ही चीख पुकार की आवाजें गूंजने लगी थीं. लोग डिब्बे में इधर-उधर गिरने लगे. 14 डिब्बे पटरी से उतरे. बोगियां बुरी तरह पिचक गई हैं. और अब तक 96 की मौत हो गई. 150 से ज्यादा गंभीर जख्मी हैं.
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को मदद मिलने में देर हुई. इस वजह से मौत का आंकड़ा बड़ा होता गया.
इतना भयानक मंजर कि उनकी तस्वीरें नहीं दिखा सकते. बाल-बाल बचे लोग हादसे के बताते में सिसक कर रो दे रहे हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना दर्दनाक रहा होगा. एक बुजुर्ग ये कहते हुए रो पड़े. बस बच गए. इस जानलेवा हादसे के बाद वो घटनास्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=5v--FmTOCZo
गैस कटर से डिब्बे को काटकर लोगों को बचाया गया. एक औरत और बच्चे को करीब 9 बजे ही निकाला गया. जख्मी हैं हॉस्पिटल ले जाया गया है. दुआ करें जख्मी लोग जल्द ठीक हो जाएं और मौत का आंकड़ा यही ठहर जाए.
https://twitter.com/UPGovt/status/800211630436929536?ref_src=twsrc%5Etfw

.webp?width=60)

