The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Patient Sings Song During His Eye Operation In A Viral Video

आंख का ऑपरेशन हो रहा था, बीच में ही 70 साल का मरीज गाने लगा, 'बहारों फूल बरसाओ...'

गजब की जिंदादिली है.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 11:45 AM IST)
Patient Sing Song Viral
बाईं फोटो (वायरल वीडियो), दाईं फोटो (सांकेतिक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सबसे खतरनाक जगहों में से एक ऑपरेशन थिएटर होती है. वहां जाने से हर कोई डरता है. फिर भी मजबूरी के चलते लोगों को वहां जाना पड़ता है. कभी प्री प्लान्ड तो कभी इमर्जेंसी में. ओटी में जाने से अधिकतर लोग घबरा जाते हैं. फिर भी कुछ एक जिंदादिल लोग होते हैं जो इस घबराहट को अपने तरीके से दूर कर लेते हैं. इसी से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बिहार के सिवान सदर अस्पताल का बताया जा रहा है. इसमें दिख रहा है मरीज अपने ऑपरेशन के दौरान ही गाना (Patient Sings Song During His Eye Operation In A Viral Video) गा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर्स मरीज का ऑपरेशन कर रहे हैं. मरीज की आंखों का ऑपरेशन चल रहा है. इसी दौरान डॉक्टर ने कहा कि कोई गाना गाइए तो मरीज ने 'बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है' गाना गाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ऑपरेशन सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेष डॉ. एमए अकबर ने किया था. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो देखिए...

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले 70 साल के एक वृद्ध व्यक्ति आंख का ऑपरेशन करवाने आए तो वे घबराए हुए थे. मैंने उनका ध्यान बंटाने के लिए उनसे गाना गाने के लिए कहा तो वे गाने लग गए. फिर स्टाफ के किसी मेंबर ने इसे रिकॉर्ड कर लिया.' इस बातचीत के दौरान बूढ़े बाबा ने बताया कि वो मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गाने सुनते थे. फिर वो साल 1966 में आई फिल्म सूरज का गाना 'बहारों फूल बरसाओ' गाने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा देखा जा रहा है. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग कह रहे हैं कि पुराने लोगों में ही ऐसी जिंदादिली होती थी. आजकल ये गायब है.' वहीं कुछ लोगों ने डॉक्टर की समझदारी की तारीफ की. कुल मिलाकर लोगों ने तो इस मामले पर अलग-अलग रिएक्शन दिया है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement

Advertisement

()