The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pathankot attack carried out with the full knowledge of the pakistan army chief general raheel sharif says intelligence agencies

पठानकोट हमले के बारे में पहले से जानते थे शरीफ!

पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहिल शरीफ नवाज-मोदी मुलाकात से थे खफा.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2016, 07:31 AM IST)
Img The Lallantop
शरीफ-मोदी मुलाकात से खफा थे राहिल शरीफ
Quick AI Highlights
Click here to view more
पठानकोट में शनिवार को आतंकी हमला हुआ. हमारे 7 जवान शहीद हो गए, 6 आतंकी मारे गए. इंडियन एजेंसियों ने हमले का अलर्ट जारी किया था. लेकिन बड़ा खुलासा ये है कि पठानकोट अटैक की जानकारी पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहिल शरीफ को पहले से थी. पाकिस्तानी आर्मी चीफ शरीफ-मोदी की शांति वार्ता की कोशिशों से खफा थे. सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नवाज और राहिल की मुलाकात हुई थी. राहिल ने नवाज से कहा था कि वो इंडिया से बातचीत करने के लिए आजाद हैं. लेकिन पाकिस्तानी सेना मुल्क में फैले आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कुछ नहीं करेगी. याद रहे राहिल उन आतंकी संगठनों की बात कर रहे थे, जो इंडिया में आतंक फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं. भारत से जंग के लिए तैयार है ये पाकिस्तानी जनरल! इंडिया-पाकिस्तान: मिलकर करेंगे जांच? पठानकोट अटैक में शामिल आतंकियों ने पाकिस्तान फोन किया था. सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की कॉल इंटरसेप्ट की थी. आतंकियों ने अपनी फैमिली और अपने आकाओं से बात की थी. इंडिया ने ये सबूत पाकिस्तान के साथ शेयर किए हैं. पाकिस्तान ने भी पठानकोट हमले की जांच में हेल्प की बात कही. https://twitter.com/PTI_News/status/684063627838529536   ये जवाब देकर पाकिस्तानी आर्मी से लड़िए क्विज जंग

Advertisement

Advertisement

()