पाकिस्तान ने पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड कहे जा रहे आतंकी मौलाना मसूद अजहर कोगियर में ले लिया है. उसे कस्टडी में लिए जाने की खबर के बाद उसके संगठनजैश-ए-मुहम्मद के मदरसों पर छापे मारे गए. पाकिस्तान के काउंटर टेरेरिज्मडिपार्टमेंट ने सियालकोट और फैसलाबाद में छापे मारकर जैश के कई संदिग्ध हिरासत मेंलिए हैं. बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में भड़काने वाले साहित्य भी बरामद कियागया है. फैसलाबाद का जिला प्रमुख मोहम्मद हसन उर्फ अबू जिंदाल को भी रजाबाद सेहिरासत में लिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, जैश के मदरसे से कमांडोयूनिफ़ॉर्म, कंप्यूटर और बाइक मिले हैं. छापे के बाद सियालकोट के मदरसे पर ताला लगगया है. जैश ए मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के हिरासत में लिए जाने पर सस्पेंसबरकरार है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सरकार के प्रवक्ता ने पहले पुष्टि की, लेकिनफिर बयान से पलट गए. उधर अजहर ने अपनी सरकार को गीदड़भभकी दी है. उसने कहा कि सरकारजो कर रही है, वह बहुत खतरनाक होगा. जैश-ए-मोहम्मद के ऑनलाइन माउथपीस अल-कलम मेंउसने लिखा, 'इंडिया से हमारे बारे में बहुत शोर आ रहा है. पकड़ो मारो, पकड़ो मारो.हमारे हुक्मरान परेशान हैं क्योंकि शायद हमने उनकी दोस्ती भंग कर दी है. वे चाहतेहैं कि कयामत के दिन वे मोदी और वाजपेयी के दोस्त के तौर पर खड़े हों. वे अपने हीमुल्क को बारूद और आग के ढेर पर धकेल रहे हैं. हर कोई आता है और अपने मुल्क को आगपर धकेलकर उड़ जाता है.' लल्लन का कहना है कि भारत और पाकिस्तान को अब किस रास्तेपर चलना चाहिए, यह अजहर की इस धमकी में ही छिपा है. दोस्ती ही है, जो उन्हें तकलीफदेती है. बनाए रखिए. नया दौर है, हाथ मिलाए रखिए.