The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Patanjali Ayurved’s Amla juice and female infertility drug Shivlingi Beej fail quality test in Uttarakhand

पतंजलि आंवला जूस पीने से कौन सी बीमारी होगी, लैब टेस्ट में सामने आया!

पतंजलि प्रोडक्ट्स की लैब में जांच की गई. दो प्रोडक्ट्स फेल हो गए.

Advertisement
pic
30 मई 2017 (अपडेटेड: 30 मई 2017, 08:12 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड पर पता नहीं कौन से सनीचर चढ़े हैं कि रोज लोचा हो रहा है. एक तरफ तो ब्रांड आसमान के बराबर ऊंचा हुआ जा रहा है, आकाशगंगा के बराबर फैल रहा है. दूसरी तरफ उसके प्रोडक्ट्स लैब टेस्ट में फेल हो रहे हैं. हरिद्वार के आयुर्वेद और यूनानी ऑफिस में टेस्ट हुआ तो बाबा का दिव्य आंवला जूस और शिवलिंगी बीज फेल हो गया. कायदे से ये कहना चाहिए कि वो हरिद्वार में बैठा ऑफिस ही टेस्ट में फेल हुआ है. बताइये, प्योर स्वदेशी आइटम को फेल किए दे रहे हैं. हंसी दिल्लगी है क्या? टेंपर मत लूज करो, आगे की कहानी पढ़ो. तकरीबन 40 परसेंट आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इस टेस्ट में फेल हुए हैं. ये जानकारी एक RTI का जवाब आने से सामने आई है. rd

आर्मी कैंटीन ने बेचने से मना किया था

2013 से कारगुजार लोग लग गए थे सैंपल इकट्ठा करने में, 2016 तक 82 सैंपल जोड़े थे. उनमें से 32 फेल हो गए हैं. बार बार फेल सुनकर CBSE बोर्ड रिजल्ट की तरफ भाग जाना, यहां स्वदेशी आयुर्वेदिक चीजों की बात चल रही है. पिछले महीने क्या हुआ था वो तो याद ही होगा. नहीं याद है तो गिल्ट मत फील करो, बताते हैं. हुआ ये था कि हमारी फौज के लिए जो कैंटीन डिपार्टमेंट स्टोर चलता है, उसने साफ मना कर दिया था. कि भई हम ये दिव्य आंवला जूस नहीं बेचेंगे. काहे कि वो बंगाल की लैब का टेस्ट फेल में हो गया है. 6

जूस में कमी क्या है

उत्तराखंड सरकार की लैब रिपोर्ट में पता चला है कि इसमें Ph वैल्यू कम है. ये किस चिड़िया का नाम है? ये पानी में क्षारीय तत्वों यानी नमक की मात्रा का पैमाना है. डॉक्टर लोग जित्ता बताए हैं वो इस जूस में नहीं था. और इसके कम होने से एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है, और भी कुछ समस्याएं आती हैं. मतलब जूस पीकर पहले एसिडिटी पाओ फिर पतंजलि स्टोर पर उसकी दवाई प्राप्त करो. यानी जिसने दिया है दर्द वो ही दवा देगा वाला कॉन्सेप्ट है. इसी तरह शिवलिंगी बीज में भी खामी पता चली है. पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण हत्थे से उखड़े हुए हैं. उनका कहना है कि बीज तो नेचुरल चीज है भई, उसमें कैसे मिलावट कर सकते हैं? ये उनकी चाल है, पतंजलि को बदनाम करने की. देखो भैया साफ बात है. लैब का काम है बताना. उस पर भरोसा करना न करना या शीशी खतम करके देखना आपका काम है. आंवला जूस चाहिए कि एसिडिटी पहले ये पक्का कर लो. फैसला आपका, क्योंकि पेट है आपका. इस पेट में तमाम आम घास डालने का हक है आपका और फिर मरोड़ उठने पर डॉक्टर के पास भागने का फर्ज है आपका.
ये भी पढ़ें:

पतंजलि के आंवला जूस में गड़बड़, आर्मी कैंटीन ने बिक्री पर लगा दी रोक

ये सही निकला तो बाबा रामदेव फंसेंगे!

जहां बीएसएफ के मकान, वहां बाबा रामदेव की दुकान

 

Advertisement

Advertisement

()