जबसे भारत ने PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है तबसे कई खबरें आ चुकी हैं किइससे पहले भी कई सर्जिकल स्ट्राइक हुए हैं. पर इंडिया के डिफेंस मिनिस्टर मनोहरपर्रिकर ने समझाया है कि इससे पहले कोई भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है. पर्रिकरका कहना था कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जरूरी होता है कि हमला अचानक हो और दुश्मनभांप भी न पाए कि कोई हमला होने वाला है. मुंबई में एक इवेंट में बोलते हुए पर्रिकरने ये भी कहा कि हमें और सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है पर हमारा अगला कदमसर्जिकल स्ट्राइक नहीं होगा. अगला कदम तो कुछ ऐसा होगा जिसके बारे में पाकिस्तानसोच भी नहीं सकता. क्योंकि हम हमेशा एक ही तरह से रिस्पांस करेंगे तो दुश्मन हमारीस्ट्रेटजी समझ जाएगा.पहले सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कोवर्ट ऑपरेशन हुए हैंपहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुए हैं ऐसे दावों का जवाब देते हुए पर्रिकर ने कहा, मैंदो साल से इस पद पर हूं. मेरी जानकारी में ऐसा कोई भी सर्जिकल स्ट्राइक पहले नहींहुआ है. वो सारे एक्शन जो लिए गए हैं, ज्यादा से ज्यादा कोवर्ट ऑपरेशन कहे जा सकतेहैं. क्योंकि उनमें एक्शन पहले लिया गया और बाद में उन एक्शन के बारे में सरकार कोबताया गया. पर 29 सितंबर को जो हुआ वो सरकार के फैसले का नतीजा था. इसके बारे मेंसरकार पहले से जानती थी. और उसकी जानकारी में ही सारी प्लानिंग हुई थी.स्ट्राइक का क्रेडिट आर्मी और जनता को पर नरेंद्र मोदी की सूझ-बूझ इसके पीछेइंडियन एक्सप्रेस के हिसाब से इस सवाल पर कि BJP सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट लेरही है. पर्रिकर ने कहा कि सर्रिजल स्ट्राइक का क्रेडिट आर्मी को और भारत के 127करोड़ लोगों को जाता है. इस वक्त के हालात को 2013 से अच्छा बताते हुए पर्रिकर नेकहा कि इसका क्रेडिट जरूर नरेंद्र मोदी को जाता है कि इंडिया के बॉर्डर सेफ हो गएहैं. पर्रिकर ने ये भी कहा, PM नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से दोस्ती की बहुत कोशिशकी. पर इसे हमारी कमजोरी की तरह से देखा गया. और जो हमने 29 सितंबर को किया. वो यहीबताने के लिए था कि हम कमजोर नहीं हैं.ऑपरेशन से पहले सोना और मोबाइल यूज करना छोड़ दिया था पर्रिकर नेपर्रिकर ने ये भी कहा, 'Surgical strike से पहले मैं तीन रात सोया भी नहीं था.ऑपरेशन के दौरान मैं अपने मोबाइल को दूर ही रखता था. ताकि कोई गलती न हो और कोई इसइंपॉर्टेंट बातचीत पर नजर न रख सके. वैसे भी मैं सारी जरूरी मीटिंग्स के वक्त अपनाफोन ऑफ रखता हूं. पर आजकल तो कोई भी आपके फोन की बैटरी हैक करके भी आपकी बातें सुनसकता है.'डिफेंस सेक्टर में पूरी तरह से सेल्फ डिपेंड होना सपना हैहालांकि पर्रिकर ने डिफेंस के सामान को लेकर सेल्फ डिपेंड होने की बात को एक सपनाबताया. उन्होंने कहा डिफेंस के छोटे सामान के बारे में एकबार ऐसा सोचा भी जा सकताहै. पर बड़े सामान के लिए पूरा सिस्टम डेवलप करना पड़ेगा. जो कि दूसरे देशों कीसप्लाई के सहारे ही डेवलप कर सकते हैं. पर अगर हम 75 परसेंट भी सेल्फ डिपेंड होजाएं डिफेंस सेक्टर में, तो ये हमारी बड़ी अचीवमेंट होगी. जब ये पूछा गया कि क्याडिफेंस का बजट उससे कम है जितनी उसे जरूरत है. तो पर्रिकर ने कहा मैं नहीं समझतापैसे की वजह से हमें किसी भी कदम को उठाने में परेशानी होगी. पर हां मैं फिजूलखर्चीके खिलाफ हूं. और हमने पहली बार, एक ग्राफ बनाया है जिसमें 2027 तक आर्मी की सारीजरुरतों का जिक्र किया गया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -2011 में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, 3 पाकिस्तानी फौजियों के सिर काट लाई थीआर्मीमनमोहन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मोदी को 4 सर्जिकल स्ट्राइक और करनी होंगीक्या है चेतन भगत की किताब के पेज-57 पर, जिसकी चर्चा चहुंओर है?फिलहाल नहीं जारी होंगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत!लालू यादव ने RSS के हाफ पैंट को फुल करवाया हैजटायु एंटी-टेरर कमांडो, तो हनुमान पहले मानव-ड्रोन! राइट ब्रो?सर्जिकल स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने विकलांग सैनिकों की पेंशन कम कर दी