The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Passenger booked AirAsia flight shows Bengaluru to Bengaluru viral

शख्स को फ्लाइट टिकट बुक करना था, कंपनी ने बैंगलोर से बैंगलोर का कर दिया!

लोगों को मौज आ रही है.

Advertisement
Air Asia Viral Ticket
तकनीकी गलती के चलते ग्राहक परेशान!
pic
रवि पारीक
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 02:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फ्लाइट टिकट बुक करते वक्त कई चीजें ध्यान में रखनी पड़ती हैं. कीमत, वक्त से लेकर रूट समेत कई सारी बातों को ध्यान में रखकर ही टिकट बुक हो पाता है. फिर भी कई बार गलती से मिस्टेक हो जाती है. कभी खुद से तो कभी टेक्निकल. इसी तरह का बखेड़ा एक यूजर के साथ हो गया. उसने हैदराबाद से बैंगलोर (Passenger books AirAsia flight from Hyderabad to Bengaluru) के लिए टिकट बुक करना था लेकिन टेक्निकल गलती के चलते बैंगलोर से बैंगलोर का ही टिकट बुक होने लगा. 

उसने हैदराबाद से बैंगलोर के लिए टिकट बुक किया लेकिन बुकिंग करते टाइम आखिरी वक्त पर एक पॉप अप दिखा. इसमें टिकट बैंगलोर से बैंगलोर का ही दिखा रहा है. आदित्य वेंकटेश नाम के बंदे ने तुरंत स्क्रीन शॉट लिया और शेयर कर दिया. आदित्य हैदराबाद से बैंगलोर के लिए टिकट बुक कर रहे थे. सब होने के बाद जो पॉपअप आया, वो बैंगलोर से बैंगलोर दिखा रहा है. जहां से शुरू, वहीं पर खत्म. इसका स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'हैलो एयर एशिया. ये वाकई में कन्फ्यूजिंग है. अगर मैं ये टिकट बुक करता हूं तो मैं कहां जाऊंगा और मुझे कहां से फ्लाइट पकड़नी होगी?' ये ट्वीट काफी वायरल है. आप भी देखिए...

Image embed

इस पर लोगों ने मजेदार जवाब दिए हैं. कंपनी ने रिप्लाई में लिखा, ‘ये एक टेक्निकल ग्लिच हो सकता है. कृपया पेज रीफ्रेश करके टिकट फिर से बुक करिए.’

Image embed

ट्वीट खासा वायरल है और लोगों को इस पर मौज आ रही है. एक ने लिखा कि उम्मीद है, कम से कम पायलट्स को इस तरह की कन्फ्यूजन ना रहे.'

Image embed

एक ने लिखा कि इसका ऐप पक्का क्रिस्टोफर नोलन के फैन ने बनाया होगा. उसका अपना अलग ही इंसेप्शन चल रहा है.'

Image embed

वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- इंडियन आर्मी को दिया शादी का कार्ड, सेना का जवाब वायरल!

Advertisement

Advertisement

()