नेपाल में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Nepal plane crash) में 68 लोगों की मौतहो गई. जानकारी के मुताबिक यती एयरलाइन (Yeti Airlines) का प्लेन राजधानी काठमांडूसे पोखरा जा रहा था. 72 यात्रियों वाले इस विमान में 68 यात्री सवार थे. प्लेन मेंचार क्रू मेंबर भी थे. पोखरा एयरपोर्ट के सूचना अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है.दुर्घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि विमानमें पांच भारतीय भी सवार थे.नेपाली मीडिया द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यती एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शनबरतौला ने बताया कि प्लेन ओल्ड एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्रैशहुआ है. घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर से एक रेस्क्यू टीम भेजी गई है. विमान में 10विदेशी नागरिक और दो बच्चे भी सवार थे. नेपाल आर्मी, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस औरस्थानीय लोग भी राहत बचाव कार्य में लगे हैं.नेपाली सेना के प्रवक्ता रति कृष्णा प्रसाद भंडारी ने बताया कि ये हादसा सुबह 10बजकर 50 मिनट हुआ. उन्होंने कहा कि प्लेन पोखरा एयरपोर्ट से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरसेती नदी के पास क्रैश हुआ है. वहीं पोखरा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया किहादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है. पायलट ने विमान को शहर में क्रैश होनेसे बचाने की पूरी कोशिश की, ताकि नुकसान कम से कम हो.क्यों हुआ हादसा?हादसे के बाद से ये आशंका जताई जा रही थी कि खराब मौसम की वजह से ये विमानदुर्घटनाग्रस्त हुआ. लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी है कि मौसम की वजह सेनहीं तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ है. पायलट ने लैंडिंग की इजाजत मांगी थीलेकिन एयरपोर्ट से महज 10 सेकेंड की दूरी पर ये हादसा हो गया.विमान हादसे के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कैबिनेट कीइमरजेंसी बैठक बुलाई है. हादसे की जानकारी लेने के लिए वो काठमांडू के त्रिभुवनएयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री प्रचंडने लिखा, “मैं इस दर्दनाक हादसे से बहुत दुखी हूं. यती एयरलाइन का विमान ANC ATR 72 काठमांडूसे पोखरा जा रहा था. सुरक्षाकर्मियों, नेपाल सरकार की एजेंसियों और आम लोगों सेअपील करता हूं कि वो राहत-बचाव कार्य में मदद करें.”काठमाडौंबाट यात्रु लिएर पोखराका लागि उडेको यती एयरलाइन्सको एएनसी एटीआर ७२ जहाजकोदुखद र त्रासदीपूर्ण दुर्घटनाप्रति गहिरो दुख व्यक्त गर्दछु। प्रभावकारी उद्दारमालाग्न सुरक्षाकर्मी, नेपाल सरकार सम्पूर्ण निकाय र आम जनसमुदायमा हार्दिक अपीलगर्दछु।— ☭ Comrade Prachanda (@cmprachanda) January 15, 2023बताया जा रहा है कि विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, दो कोरियन, एक आयरिश,1 अर्जेंटीना के और एक फ्रांस के नागरिक मौजूद थे.पिछले कुछ सालों को देखें तो नेपाल में विमान हादसे लगातार हुए हैं. पिछले साल मईमें तारा एयर का एक विमान क्रैश हुआ था. इस हादसे में सभी 22 यात्रियों की मौत होगई थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एविएशन सेफ्टी डेटाबेस के आंकड़ेबताते हैं कि पिछले 30 सालों में नेपाल में 27 विमान हादसे हुए हैं. इनमें से 20हादसे सिर्फ पिछले एक दशक में हुए हैं.