पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ का दिल्ली से मोह कोई नई बातनहीं है. दिल्ली में ही पैदा हुए. और मुशर्रफ के दिल में बसती है दिल्ली. वो कईमौकों पर दिल्ली से अपनी मुहब्बत का इज़हार कर चुके हैं. दिल्ली में अपनी पुश्तैनी'नहरवाली हवेली' का ज़िक्र वो बड़ी ही आत्मीयता से करते रहे हैं. इसलिए लगता हैउन्हें गाने भी वही ज़्यादा पसंद है जिनमें दिल्ली का ज़िक्र हो. एक वीडियो सोशलमीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है जिसमें परवेज़ मुशर्रफ बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड’ पर नाचते नज़र आ रहे हैं. ये वीडियो किसी नाइट क्लब का है.पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने शनिवार देर रात ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया.इस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एक नाइट क्लब में झूमते हुए नज़र आ रहेहैं. जो गाना बज रहा है वो हिन्दुस्तानी है. हामिद मीर ने वीडियो के साथ लिखा,“क्या आप जानते हैं इस आदमी को जो नाइट क्लब में नाच रहा है? और इसका दर्द कहां हैअब? दर्द वाला ताना मुशर्रफ के उन बहानों पर था जिन्हें वो अदालती कार्रवाई से बचनेके लिए इस्तेमाल करते आए हैं. मुशर्रफ के खिलाफ़ हत्याओं के कई सारे मुक़दमेपाकिस्तान की अदालतों में चल रहे हैं. जिसमें बलोच नेता अकबर बुगती की हत्या प्रमुखहै. बुगती के बेटे नवाबज़ादा जमील अकबर बुगती ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्रीशौकत अज़ीज़, परवेज़ मुशर्रफ समेत बहुत से रसूखदार अफसरों पर अपने पिता की हत्या कामुकदमा दर्ज कराया था. मुशर्रफ पर लाल मस्जिद के इमाम ग़ाज़ी अब्दुल रशीद के मर्डर काभी आरोप है. मुशर्रफ पीठ दर्द और दिल की बीमारी को वजह बनाकर कोर्ट में पेश होने सेबचते रहे हैं. एक बार तो बीमारी का बहाना बना कर पाकिस्तान छोड़कर भाग भी चुके हैं.हालांकि इस वीडियो को देख के कहीं से नहीं लग रहा कि वो ऐसे किसी दर्द से दो-चार होरहे हो होंगे. देखिये वीडियोhttps://twitter.com/HamidMirGEO/status/822873004321468416 पिछले कुछ महीनों से येबहस उफान पर है कि भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों की रोशनी में फिल्म और संगीतइंडस्ट्री का क्या स्टैंड हो. भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बहुत बवाल होचुका है. करण जोहर जैसे बड़े फिल्मकार को भी दांतों पसीने आ गए थे अपनी फिल्म ‘ऐ दिलहै मुश्किल’ की रिलीज़ को लेकर. उधर पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर अघोषित सा बैनहै. ऐसे में पाकिस्तान के राष्ट्रपति की पोस्ट पर रह चुका कोई शख्स किसी भारतीयगाने पर नाचता पाया जाता है तो सवाल उठना लाज़मी है. कुछ महीनों पहले भी परवेज़ साहबकिसी फंक्शन में अपनी बीवी के साथ नाचते हुए पाए गए थे. उस वक़्त भी वो बात इसलिएकाबिले ज़िक्र थी कि मुशर्रफ कोर्ट की अपनी पेशी को बीमारी का बहाना बना कर टाल चुकेथे. तब पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई थी और उन्हें ‘न्याय-व्यवस्था का मज़ाकउड़ाने वाला शख्स’ कहा गया था. देखिए उस वक़्त का वीडियो ताज़ा वीडियो में बॉलीवुड केहिट नंबर पर थिरकते मुशर्रफ की इस हरकत में रंग इस बात ने भी भरा है कि वो दिल्लीसे मुहब्बत का जज़्बा रखते हैं. उनकी कोई ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ हकीकत में भले हीना हो लेकिन उसके तसव्वुर की गुंजाइश तो है ही. और फिर उसमें भारत-विद्वेष के मसालेका तड़का लगाइए. एक घनघोर देशभक्त डिश बनती है. पाकिस्तान में हामिद मीर साहब ने बसयही डिश परोसी है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िएइंडिया को हम मारेंगे, जगह भी हम चुनेंगे और वक्त भी: मुशर्रफआतंकवाद पर क्रमश: बिगड़ी मुशर्रफ की डिक्शनरी और तबीयतपाकिस्तानी जनरल ने इतना बड़ा जोक मारा कि हंसके लोट जाओगे