बिहार में इस साल आने वाली खास तारीखें. 21 जनवरी और 26 जनवरी. 26 को रिपब्लिक डेहै. स्कूलों में लड्डू बटेंगे. 21 जनवरी उससे ज्यादा खास है. नशाबंदी को सेलिब्रेटकरने के लिए भारी ह्यूमन चेन निकलने वाली है. धाकड़ तैयारी हो रही है. दो करोड़ लोगशामिल होंगे लमसम. दिल्ली की टोटल आबादी ढाई करोड़ है. अब अंदाजा लगा लो कितने लोगहोंगे वहां. चारों तरफ मुंडियां ही मुंडियां दिखेंगी. तैयारी में सबसे खास पता हैक्या है? इसकी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नासा और इसरो का काम परलगाया गया है. सारे मंत्री, अफसर, मुख्यमंत्री तक इस पर आंखें टिकाए हुए हैं कि कुछगड़बड़ी न हो जाए. लेकिन एक सरकारी डिपार्टमेंट ऐसा भी है जिसने आंखों के अलावाधमकी भी टिका रखी है. रोहतास जिले के एजूकेशन डिपार्टमेंट के अफसर का ये लेटर पढ़लो. सब समझ आ जाएगा. ये सिर्फ यहीं नहीं है, बिहार के बच्चे बच्चे के स्मार्टफोनमें पड़ा है लेटरवा. ये लेटर प्राइमरी से लेकर इंटर लेवल को लपेट रहा है. अफसर साबने ये लिखकर दस्तखत घसीटा है कि 21 जनवरी को प्रोग्राम है. इसको सफल बनाने के लिएसबका मौके पर मौजूद रहना बहुज्जरूरी है. तो सबको ये ऑर्डर है कि अपने मम्मीपापा(मतलब खानदान) के साथ इसमें शामिल हों. अगर भाग लेने की जगह भागने की कोशिश कीतो समझा जाएगा कि आपको इस आदेश की कोई कद्र नहीं है. और ह्यूमन चेन में हिस्सा नलेने वाले छात्रों का एडमिशन जो है, वो हो जाएगा खतम. तो भैया नशाबंदी शराबबंदी तोहो गई. अब पढ़ाई में मन लगने लगा है तो पढ़ाई बंदी करा दो सरकार. छात्रों कीजिम्मेदारी पढ़ाई के अलावा हर विषय में रहनी चाहिए. अगर प्रोग्राम सरकार करा रही हैतो उसमें जरूर. वैसे बिहार की छात्र शक्ति को ललकारने की कोशिश करना भी बेवकूफी हीहै. सरकार सोच समझ लो पहले. और सुनो. हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार को टिंचर दियाहै. कि ये सब क्या लफड़ा है भई? किसकी इजाजत से और किस कानून के तहत यहां के स्टेटऔर नेशनल हाईवे बंद किए जा रहे हैं. सरकारी डिपार्टमेंट से लेकर कोर्ट तक नोटिसनोटिस खेल रहे हैं. देखो कैसे होता है ये महान आयोजन.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: ये टॉपलेस फोटो पॉर्न साइट पर नहीं, एग्जाम के एडमिट कार्ड पर लगी है