तोते का जन्मदिन था, चोंच में चाकू दबाकर केक काटा, फिर तोते ने जो बोला वो मस्त कर देगा!
तोते का हैप्पी बड्डे फेमस हो गया, दोस्तो

हर किसी के लिए बर्थडे बेहद खास होता है. और जब पहला जन्मदिन हो, तब तो सेलिब्रेशन होना लाजमी है. घर सजाया जाता है, मेहमान आते हैं, केक काटा जाता है और खाना-पीना होता है. बिहार के गया के एक घर में भी इसी तरह के जश्न की सभी तैयारियों की गईं. घर सजा, मेहमान आए, केक लाया गया और खानपान का इंतजाम भी हुआ. इसी बीच जब केक कटिंग सेरेमनी हुई, तो लोग हैरान हो गए. एक तोता अपनी चोंच में चाकू दबाकर लाया और केक काटने लगा. बिल्कुल वैसे ही जैसे हम लोग अपने जन्मदिन पर काटते हैं. फिर खुद को ही बधाई देते हुए हैप्पी बर्थडे भी कहा. अब इस सेलिब्रेशन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
'शिवा' है तोते का नामवायरल वीडियो बिहार के गया जिले का है. यहां रहने वाले अमरनाथ पाठक ने एक तोता पाला. उसका ख्याल वैसी ही रखा गया जैसे परिवार के किसी सदस्य का रखा जाता है. घर के लोगों ने मिलकर तोते को नाम दिया- शिवा. अब जब तोते का पहला बर्थडे आया तो परिवार ने इसे खास तरीके से मनाने का फैसला लिया. घर को बलून और रिबन से सजाया गया, लोग इकट्ठे हुए और केक भी लाया गया. फैसला हुआ कि जिसका बर्थडे है, वही केक काटेगा. तोता भी इस सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह से तैयार था.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सभी सदस्य तोते को बर्थडे विश कर रहे हैं. उसे तिलक भी लगाया गया. एक सजी हुई टेबल पर केक रखा गया, जिसके ऊपर तोते का नाम लिखा था- 'शिवा'. जब लोगों ने तोते को हैप्पी बर्थडे बोला, तो तोते ने भी जवाब में हैप्पी बर्थडे कहा. उसके बाद केक के पास बैठकर अपनी चोंच से प्लास्टिक का चाकू उठाया और केक काटने लगा. लोग ताली बजाने लगे. शिवा को केक खिलाया गया और लोगों ने भी केक का आनंद लिया.
यहां धूमधाम से हुई तोता और मैना से शादी, बारात में जमकर नाचे लोग!
एक तोते पर लड़ रही थीं दो महिलाएं, थाने पहुंचा मामला, ऐसा पता चला किसका है तोता
चोरी की खबर बता रहा था रिपोर्टर, तोता आया और इयरफोन लेकर उड़ गया!
वीडियो: चोर का बर्थडे मनाने वाले वायरल वीडियो के बारे में सब पता चल गया

.webp?width=60)

