चिड़ियाघर देखने गए थे बाबू साहब. दो औरतों को इंप्रेस करने के चक्कर में बड़े सेपांडा के बाड़े में घुस गए. उसको जगाया. फिर पांडा उनकी ऐसी मौज लिहिस की हवा सरकगई. इस आदमी का लास्ट नाम चेन बताते हैं. जैकी चेन नहीं है उड़ो मत. नैनचैंग ज़ूगया था. वहां पांडा के बाड़े में घुसा. पांडा का नाम है मी लिंग और उमर है 12 साल.मतलब हट्टा कट्टा पांडा का पट्ठा है. गबरू जवान. पड़ा सो रहा था. चेन अंदर जाकर उसेडिस्टर्ब कर दिहिन. पांडा जागा और लपक के पैर पकड़ लिहिस चेन के. घुसमुड़ियाने लगा.चेन की सिट्टी पिट्टी गुम. उससे छुड़ाएं लेकिन वो छोड़े न.https://www.youtube.com/watch?v=sonrW53IT-Y कुछ देर बाद चेन बचके भागने मेंकामयाब हुआ. मन में हनुमान चालीसा पढ़ता हुआ सेवेन गॉड्स ओल्ड ऐंड न्यू को याद करताहुआ पता नहीं कहां गया. लोगों ने देखा कि उसकी पैंट फट गई थी लेकिन खरोंच एक भीनहीं थी. माने वो सिर्फ खेलने के मूड में था नहीं तो चेन को इत्ता दर्द देता किसुन्न की सुई भी कम न कर पाती.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सेल्फी विद कोबरा इंस्टाग्राम पर, फोटो खींचक जेल में फेसबुक पर चेंपी'सेल्फी विद कोबरा', डसा लिए 25 हजार