The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Panchayat Decides That Families Of Girls Who Wear Jeans Will Be Boycotted

जीन्स पहनने वाली लड़कियों के घर तेरहवीं में नहीं आएंगे गांव वाले

बागपत में पंचायत बैठी. बड़े क्रांतिकारी फैसले सुनाए. उनमें सबसे ज्यादा जोर इस पर है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
12 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016, 05:59 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बागपत की एक पंचायत ने ये बहुब्बड़ा क्रांतिकारी फैसला सुनाया है. कि जिन घरों की लड़कियां जीन्स पहनें, उस पूरे घर का बायकाट कर दो. उनका हुक्का पानी बंद. तेरहवीं तक खाने नहीं जाएंगे उनके घर में. बागपत में बावली गांव है. वहां की पंचायत के ये फैसले हैं. कि लड़कियां जीन्स और टाइट कपड़े न पहनें. उनके पहनने से उनकी फैमिली का बायकाट होगा. ओमवीर, जो ग्राम प्रधान के पति हैं. वो मीडिया को बता रहे थे. हफिंगटन पोस्ट में ये खबर है. और सलाह ये भी है कि गांव वाले दहेज न लें. शादी वादी में DJ न बजवाएं. नारी संस्कृति के खिलाफ हैं ये चीजें.

लल्लन कहिस

देखो पंच परमेश्वर अब औरतें जीन्स टॉप पर बात करने के लिए नहीं रह गई हैं. वो वक्त तो काफी पीछे छूट गया है. वो आगे आ गई हैं. आप भी आगे बढ़ो. वो बिहार में शराब बैन करवा देती हैं. वो मंदिर में घुसने की आर पार लड़ाई करती हैं. भले मंदिर में जाने से कुछ हासिल न हो. लेकिन हक की लड़ाई तो है. अगर बागपत की भी औरतें अपने पे आ गईं तो आपकी लुंगी सरक जाएगी. दहेज वाली सलाह पर हम आपसे एग्री हैं. लेकिन DJ वगैरह खर्चा करने वालों की हैसियत पर छोड़ो महाराज. बेस्ट ऑफ लक फॉर योर पंचायत.

Advertisement

Advertisement

()