कहते हैं दुनिया में गिटार के बाद डीएसलार ही ऐसी चीज़ है जिसका इस्तेमाल करकेलड़के कूलत्व को प्राप्त हो जाते हैं. किसी पार्टी, कॉलेज ट्रिप में चले जाओ एकडीएसलार हो तो जनता इन देसी डूड्स के पास मंडराती रहती है. ऑटो मोड पर भी फोटो ऐसेखिंचती है कि दुनिया के अगले पाब्लो एस्केबार (सॉरी पिकासो) यही हों. और अगर फेसबुकपर डीएसलार वाली डीपी हो तो बात ही क्या. कितनी कन्याएं सिर्फ इस बात पे हीरिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेंगी कि क्या पता कल को किस मोड़ पर ब्लर बैकग्राउंड वालीफोटो की ज़रूरत पड़ जाए. ऊपर से आप व्हॉटस्ऐप पर हैं? आपकी फोटो भेजनी थी जैसेसवालों को भी बुरा नहीं माना जाता. कुल मिलाकर भइये बात इत्ती सी है कि कल तक आपकेपास डीएसलार होना दुनिया की सबसे कूल चीज़ों में से एक था. था मतलब अब नहीं है.क्योंकी ऐसा कैमरा आगया है जिसने एक ही दिन में डीएसलार को सेब से नोकिया 3315 मेंबदल दिया. पैनासोनिक ने ‘ल्यूमिक्स जीएच-5’ नाम से एक कैमरा लॉन्च किया है. इसेअबतक का बेस्ट हैंड-हेल्ड कैमरा कहा जा रहा है. ये मिररलेस कैमरा है. मतलब डीएसलारमें जो सिंगल मिरर होता है वो इसमें है ही नही. इस वजह से इसका साइज़ किसी भीडीएसलार से आधा रह जाता है. और कैमरा अनलिमिटेड 6k वीडियो शूट करता है. जबकिडीएसलार में 1k वीडियो ही शूट होते हैं वो भी थोड़े-थोड़े मिनट के. ऊपर इसमें दोमेमोरी कार्ड एक साथ लग जाते हैं. ज़्यादा क्या बताएं वीडियो देख कर खुद ही समझ लो.https://www.youtube.com/watch?v=2w7T2g8cZWs