The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistans top famous twitter handles

पाकिस्तान में जबर चूं-चूं करते हैं ये 7 ट्विटर अकाउंट

पाकिस्तान में किन हस्तियों को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. पेश हैं ऐसे ही 7 ट्विटर अकाउंट्स.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2016, 04:18 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
140 शब्द. जइसे ही डिजिटल दुनिया में गिरते हैं. धूम धड़ाका मचने लगता है. बशर्ते बंदा या बंदी सेलेब्रिटी होना चाहिए. दुनिया में सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलोअर्स कैटी पेरी के हैं. इंडिया में अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. यूं तो ट्विटर फॉलोअर्स सरहदें नहीं देखते हैं. पर क्या आप जानते हैं पाकिस्तान में किन हस्तियों को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. पेश हैं पाकिस्तान के ऐसे ही 7 ट्विटर अकाउंट्स.... 1. इमरान खान: @Imrankhanpti Followers: 30 लाख 13 हजार Followings: 17 शॉर्ट नोट्स: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर. पाकिस्तान की पॉलिटिकल पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख. पाकिस्तानी युवाओं के बीच अच्छे खासे फेमस. हाल ही में बीवी रेहम खान से तलाक हुआ. पाकिस्तानी हुकुमत पर जमकर निशाना साधते हैं. बस चुनाव नहीं जीत पाते हैं. इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में अपना पहला क्रिकेट वर्ल्डकप जीता था. 2. वसीम अकरम: @wasimakramlive Followers: 18 लाख 50 हजार Followings:80 शॉर्ट नोट्स: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज. सफल खिलाड़ियों में से एक. वनडे क्रिकेट में पहली बार 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड वसीम के नाम है. ट्विटर पर क्रिकेट और सियासत से जुड़े ट्वीट करते रहते हैं. इंडिया के टीवी प्रोग्राम्स में भी दिखते रहते हैं. 3. मुबाशेर लुकमान: @mubasherlucman Followers:  17 लाख 70 हजार Followings:  66 शॉर्ट नोट्स: बोल न्यूज के प्रोग्राम 'मेरी जंग' के होस्ट. दुनिया न्यूज में 'खरी बात लुकमान' के साथ करते थे. जून 2012 में मलिक रियाज का प्लांटेड इंटरव्यू करने की वजह से बाहर निकाल दिए गए. ट्विटर पर पाकिस्तानी मुद्दों पर ट्वीटबाजी और अपने प्रोग्राम्स की डिटेल्स शेयर करते रहते हैं. 4. हामिद मीर: @Hamidmirgeo Followers: 16 लाख 75 हजार Followings: 198 शॉर्ट नोट्स: हामिद ने ओसामा बिन लादेन का इंटरव्यू 3 बार किया था. जियो न्यूज में कैपिटल टॉक प्रोग्राम करते हैं. बेबाक बोलते हैं. ट्विटर पर लिखते हैं. भारत पाकिस्तान के मुद्दों पर आपने इन्हें भारतीय न्यूज चैनलों के प्रोग्राम्स में देखा होगा. 2014 में हामिद पर तालिबान ने जानलेवा हमला किया था. अभी जब सुषमा स्वराज पाकिस्तान गई थीं, तो यही वो ट्विटर हैंडल था जिसे हैक कर ऊटपटांग ट्वीट पोस्ट किए गए थे. 5. मरियम नवाज शरीफ: @MaryamNSharif Followers: 15 लाख 46 हजार Followings: 2599 शॉर्ट नोट्स: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी. नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग(N)की कार्यकर्ता के तरह काम कर रही हैं. सियासी गलियों में एक्टिव रहती हैं. ट्विटर पर अब्बा नवाज की पॉलिसी का जिक्र और प्रचार. 6. असीम बाजवा :@AsimBajwaISPR Followers: 15 लाख 80 हजार Followings: 15 शॉर्ट नोट्स: मेजल जनरल असीम सलीम बाजवा. पाकिस्तानी मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स के डायरेक्टर जनरल. बाजवा साहेब अपने ट्विटर अकाउंट से देश दुनिया के लोगों को ट्वीट कर पाक आर्मी से जुड़ी जानकारी लोगों को देते हैं. 7. असद उमर: @Asad_umar Followers: 16 लाख 3 हजार Followings: 29 शॉर्ट नोट्स: एक्स नौकरी पेशा मजदूर. ट्विटर पर असद ने यही लिखा है. बिजनेस की अच्छी समझ है. अप्रैल 2012 में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ जॉइन की. इमरान खान की पार्टी के बड़े नेता माने जाते हैं. ट्विट कसके करते हैं. असद के ट्वीट का री-ट्वीट वाला खेला भी खूब होता है. (हर पल लोग ट्विटर पर चूं-चूं कर रहे हैं तो पॉसिबल है, जब आप ये स्टोरी पढ़ रहे हों तो गिनती बढ़ या घट चुकी हो.)

Advertisement

Advertisement

()