The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistans solar kids, unable to do anything after sunset

तीन 'जादू' मिले, जो सूरज ढलने के बाद हो जाते हैं निढाल

सुबह होते ही स्टार्ट हो जाते हैं. दिन भर बमचक मचाते हैं. साइकिल दौड़ाते हैं. लेकिन शाम होते ही फ्यूज हो जाते हैं.

Advertisement
pic
6 मई 2016 (अपडेटेड: 6 मई 2016, 09:08 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
'कोई मिल गया' फिल्म देखे हो न. उसमें एक जादू नाम का एलियन होता है. वो सूरज की एनर्जी से ताकतवर हो जाता है. जैसे ही सूरज ढला, बस फुस्स. पाकिस्तान में वैसे ही तीन बच्चे मिले हैं. उनको कोई बीमारी है. जिसकी वजह से शाम ढलते ही उनकी एनर्जी चली जाती है. डॉन की खबर के मुताबिक मियां कुंडी में रहते हैं ये बच्चे. क्वेटा से करीब 15 किलोमीटर दूर है ये जगह. इनमें शोएब एक साल का है. राशिद की उम्र है 9 साल. और इलियास हाशिम 13 साल का है. पिछले हफ्ते इनका मामला तब सामने आया जब इनके पापा इनको लेकर इस्लामाबाद के बड़े अस्पताल गए. बताया कि ये बच्चे गांव में सोलर किड्स के नाम से मशहूर हैं. रात में फ्यूज रहते हैं. सुबह होते ही फिर रिचार्ज होकर बमचक मचाते हैं. दिन भर साइकिल दौड़ाते हैं. इनकी बीमारी का पता लगाने के लिए 9 डॉक्टर्स की टीम बनाई गई है. इस्लामाबाद में है हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज. इंस्टीट्यूट के चांसलर डॉक्टर जावेद अकरम ने बताया कि अभी नहीं पता ये कौन सी बीमारी है. कभी ऐसा कोई केस सामने नहीं आया. हम जांच कर रहे हैं. डॉक्टर रियाजुद्दीन ने पहले जांच की. तो ये पता चला कि इनको मास्थेनिया सिंड्रोम है. इसके दुनिया में सिर्फ 600 मामले मिले हैं अब तक. वो भी यूरोप और नॉर्थ अफ्रीका से. पाकिस्तान में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिला है. तभी ये बच्चे इत्ते फेमस हो गए हैं.

Advertisement

Advertisement

()