The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistanis are so happy over india's defeat against England viral

इंडिया मैच हार गया, तो पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर क्या मीम चलाए?

"हैलो बाबर! ये फाइनल में कैसे आते हैं?"

Advertisement
INDvsENG Pakistani Memes
पाकिस्तानी तो बहुत खुश हो रहे हैं
pic
रवि पारीक
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 09:27 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुरुवार का दिन इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक सदमा लेकर आया. मौका टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल (T20 World Cup Semi Final) का था, जगह ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड का मैदान और विपक्षी टीम इंग्लैंड. इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम (England Beat India) को इतनी बुरी तरह से हराया कि फैंस कई दिन तक अच्छे से सो नहीं पाएंगे. इंग्लैंड ने भारत को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 विकेट से हराया है. 

भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. बटलर और एलेक्स हेल्स ने जो किया, वो फैंस सालों साल याद रखेंगे. इसके साथ ही फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. इससे ठीक एक साल पहले पाकिस्तान ने भी भारत को 10 विकेट से हराया था. मौका था टी20 वर्ल्ड कप 2021. आज के मैच को लेकर इंडियन फैंस में गुस्सा है और पाकिस्तानी खुश हैं. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस जमकर भारतीय टीम को ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि साल बदला लेकिन 10 विकेट से हारने की आदत नहीं. देखिए पाकिस्तानियों के मीम्स...    

Image embed
Image embed
Image embed
Image embed
Image embed

पाकिस्तानियों के खुश होने का कारण सबको पता है लेकिन मजे की बात ये है कि जिम्बाब्वे से हारने वाली टीम के फैंस भारतीय टीम का मजाक उड़ा रहे हैं. इतना ही नहीं, ट्रोल करने के लिए जो मीम यूज कर रहे हैं, वे भी बॉलीवुड के हैं. खैर… सबका दिन आता है.

मैच में क्या हुआ?
अब बात करते हैं कि मैच में क्या कुछ हुआ. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बोलिंग की. 20 ओवर में भारत को 168/6 के स्कोर पर रोक दिया. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने तूफानी 63 रन की पारी खेली और विराट कोहली ने 50 रन बनाए. दूसरी पारी में बैटिंग करने आए इंग्लैंड के बैट्समैन ने दिखा दिया कि वे हारने तो कतई नहीं आए हैं. 16 ओवर में ही टीम ने बिना विकेट खोए टार्गेट हासिल कर लिया. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी को कोई नहीं रोक सकता!

Advertisement

Advertisement

()