The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistani woman Huma Mobin went on her honeymoon alone after her husband's visa was rejected

बिना पति के 'हनीमून' पर निकली ये पाकिस्तानी 'क्वीन'

पति को नहीं मिला था वीजा. इसलिए बस्ता पैककर चल पड़ी. पति को मिस करते हुए हर जगह खिंचाई तस्वीरें. जे देखो लघु एलबम.

Advertisement
pic
12 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 12 जुलाई 2016, 05:48 AM IST)
Img The Lallantop
हुमा, फोटो- फेसबुक
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्वीन पिच्चर देखी थी. कंगना रनोट (रानी) शादी से पहले हनीमून की प्लानिंग कर लेती है. लेकिन राजकुमार राव (विजय) निकलता है एक नंबर का चंपू. शादी होती है कैंसिल. लेकिन कंगना घूमने निकल जाती है, इकले-इकले 'हनीमून' मनाने और घूमण वास्ते. ये थी पिच्चर की बात. अब पर्दे और सरहद से बाहर निकलते हैं. पाकिस्तान की तरफ कहानी की गाड़ी मोड़ते हैं. लाहौर में रहने वाली हुमा मोबीन 'अकेले' हनीमून मनाने निकल पड़ी हैं, क्योंकि पति के वीजा को नहीं मिली मंजूरी.
फोटो: फेसबुक
फोटो: फेसबुक

आगे जाकर गच्चा न हो. इसलिए पहले बताए दे रहे हैं. हुमा की शादी एक बरस पहले हुई थी. ये उनका दूजा 'हनीमून' है, जिसमें सास, ससुर और पति के साथ जाने की प्लानिंग हुई थी. जगह चुनी गई ग्रीस. लेकिन अथॉरिटी वाले कहीं भी एक बारी में नहीं सुनते हैं. प्रोसेस नाम की चिड़िया ने हग दिया. अरसलान को वीजा नहीं मिला. हुमा बताती हैं कि वो उस रोज खूब रोईं, प्लान चौपट होने की तरफ तशरीफ सरकाए जा रहा था. फिर काम आवे हैं सासू अम्मी.
huma1

हुमा की सासू कहती हैं कि चलो इसमें भी कुछ अच्छा खोजते हैं. ऐड एजेंसी में काम कर रही हुमा के दिमाग की बत्ती जलती है. आइडिया आता है कि पति न जाए, तो न सही. हम चलेंगे विद फैमिली प्लान के मुताबिक. बट विदआउट हब्बी अरसलान. फिर क्या, हुमा ने धांस-सांय अपनी तस्वीरें फेसबुक पर डालनी शुरू कर दीं.
फोटो: फेसबुक
फोटो: फेसबुक
अच्छा एक जरूरी बात. हुमा को अपने शौहर के अलावा फोन भी प्यारा था. और वो इस ट्रिप में अपने साथ फोन नहीं ले गई थीं. इसलिए कुछ तस्वीरों में वो एक हाथ शौहर अरसलान तो दूजा हाथ फोन के लिए समर्पित बोले तो, पोज देती नजर आईं.
तस्वीरों का पूरा गट्ठर इकट्ठा हो गया फेसबुक पे. हुमा जहां कहीं भी जाती, उदास सा चेहरा लिए तस्वीरें खिचवाती हैं. पोज ऐसे देती हैं, जैसे अरसलान साथ हों. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं.
फोटो: फेसबुक
फोटो: फेसबुक

फोटो: फेसबुक
फोटो: फेसबुक

हुमा ने कहा, 'यूं तस्वीरें खेंचने का आइडिया मेरे को अपने पति की वजह से आया. हमारी जब सगाई हो गई थी, तब अरसलान एक दफा हंगरी गया था. वहां जब वो मुझे मिस करता तो उदास सी तस्वीर खेंचके भेज देता. पोज ऐसे करता, जैसे मैं साथ हूं. मुझे भी इन तस्वीरों को खेंचने का आइडिया वहीं से मिला.'
अरसलान, फोटो: फेसबुक
अरसलान, फोटो: फेसबुक



 
ये भी पढ़ें... हनीमून के कुछ दिन तो गुजारिए... पाकिस्तान में
शादी के बाद जहां जाते हैं 'जलूल-जलूल', कहां से आया वो हनीमून?
दकियानूसी ख्यालों की फुस्सी निकालती हैं ये ढाबा गर्ल्स

Advertisement

Advertisement

()