The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistani TV journalist took journalism to new low inside Edhi's grave

मरे एधी साहब हैं, कब्र में पाकिस्तान की पत्रकारिता जा गिरी

एधी की मौत पर ये रिपोर्टर पत्रकारिता को भी दफना आया, उस कब्र से रिपोर्टिंग कर रहा है, जहां वो दफनाए जाते

Advertisement
pic
9 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 9 जुलाई 2016, 09:49 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एधी साहब नहीं रहे. पाकिस्तान के बहुत नेक और लिटरली महान इंसान थे. वहीं पाकिस्तान में एक न्यूज चैनल है. एक्सप्रेस न्यूज. उनका एक पत्रकार उनकी मौत की खबर कवर कर रहा था. कवर करते- करते कब्र में जा पहुंचा. एधी की मौत पर ये रिपोर्टर पत्रकारिता को भी दफना आया, ये उस कब्र से रिपोर्टिंग कर रहा है, जहां वो दफनाए जाते. खबर जा रही थी. "Karachi: inside the last resting place of the servant of humanity, Abdul Sattar Edhi." उसकी ये फोटो ट्विटर पर पड़ी और वायरल हो गई. लोगों ने लानत-मलानत की. और पूछा ये कैसी पत्रकारिता है. कैसे कोई कब्र में घुस सकता है. https://twitter.com/NadeemfParacha/status/751653900671971330 ख़बरों में सुनने में आया था कि एधी साहब ने खुद अपनी कब्र 20 साल पहले से ही तैयार करवा ली थी. जहां उन्हें दफनाया जाना था. 13616248_1250309955040708_778421199_o

Advertisement

Advertisement

()