बेंगलुरु में मास मोलेस्टेशन हुआ. हजारों की भीड़ में सैकड़ों लड़कियों को हैरेस कियागया. किसी की कमर, किसी के ब्रेस्ट, किसी का मुंह पकड़ा गया. कपड़ों में हाथ डालागया. जबरन उन्हें बांहों में जकड़ा गया. देखने वालों ने बताया, लड़कियां चीखीं,चिल्लाईं, रोयीं. जिन्होंने जवाबी वार किए, उन्हें दबा दिया गया. सब चुप किसी ने उनलड़कियों के फेवर में बोलने का साहस नहीं जुटाया. लड़कियों के साथ गलत हरकतें होतीरहीं.--------------------------------------------------------------------------------पाकिस्तान के कराची में भी लड़की को हैरेस किया जा रहा था. वो भी आतिफ असलम केकॉन्सर्ट में. स्टेज पर सिंगर आतिफ असलम. हाथ में माइक. आतिफ की आवाज़ पर सब झूम रहेथे. लोग शोर मचा रहे थे. जिस तरह जश्न के माहौल में बेंगलुरु में हुआ. वैसा ही इसकॉन्सर्ट में कुछ लड़के एक लड़की को दबोच रहे थे. लड़की खुद को बचाने की कोशिश में थी.आतिफ असलम की निगाह उस पर पड़ी. आतिफ ने बैंड वालों को म्यूजिक रोकने का इशारा कियाऔर उन लोगों के पास पहुंचे. और जमकर लताड़ लगाई. इतना बेइज्ज़त किया कि अगर थोड़ी शर्मबाकी हो तो दोबारा ऐसी हरकत करते वक्त अपनी मां और बहन के बारे में सोचने लगें.शनिवार रात को 'कराची ईट 2017' में आतिफ परफॉर्म कर रहे थे. ये इवेंट हर साल कराचीमें होता है. रात करीब एक बजे आतिफ परफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर पहुंचे थे. आतिफ नेगाना गाते हुए देखा कि पहली ही लाइन में खड़े कुछ लड़के एक लड़की को परेशान कर रहेहैं. वो लड़की को दबोच रहे लोगों के पास आए और बोले, 'क्या तुमने इससे पहले लड़कीनहीं देखी है? इस जगह तुम्हारी मां या बहन भी हो सकती है.' लड़की को परेशान कर रहेलड़कों ने वार्निंग दी तो आतिफ असलम ने लड़की को स्टेज पर बुला लिया. और आयोजकों सेलड़की को किसी और जगह पर ले जाने को कहा. आतिफ असलम ने शो दोबारा शुरू करने से पहलेलोगों को नसीहत की, 'इंसान की औलाद बनो.' कॉन्सर्ट में गए लोग अपने मोबाइल सेवीडियो बना रहे थे. इस वीडियो को किसी ने यूट्यूब पर अपलोड किया है, जो वायरल होरहा है. वीडियो में आतिफ गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. जब आतिफ ने उन लड़कों को सबकसिखाया तो सब आतिफ आतिफ चिल्लाकर उन्हें चियर्स करने लगे. और तालियां बजाईं. महज़ येकुछ लड़कों की बात थी. मगर ये सोच बहुत ही पनप रही है कि अगर लड़की कहीं पार्टी मेंहै या फिर कम कपड़े पहने है तो वो सेक्स सब्जेक्ट है. इस सोच पर आतिफ असलम की येनसीहत ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए बहुत ज़रूरी है. जो बाहर आई लड़की से गन्दीहरकतें करते वक्त भूल जाते हैं कि उनकी भी अपनी मां-बहन हैं.कौन हैं आतिफआतिफ असलम पाकिस्तान के वजीराबाद में एक पंजाबी फैमिली में पैदा हुए. और जल बैंड सेजुड़कर गाने की शुरुआत की. आतिफ असलम ‘तेरे बिन यूं मैं कैसे जिया…’ और ‘रेस’ में‘पहली नजर में…’ अजब प्रेम की गजब कहानी में 'तू जाने न' जैसे गाने गा चुके हैं. 33साल का ये सिंगर फ़िल्मी, रॉक, पॉप और सूफी गायकी में खूब वाहवाही बटोर चुका है. नामसर्च करोगे तो बहुत से फ़िल्मी गाने मिल जाएंगे. उनकी आवाज़ में 'ताजदारे हरम,निगाहें करम...' भी खूब पॉपुलर हो चुका है. 2011 में आई एक पाकिस्तानी फिल्म "बोल"में एक्टिंग भी की है.ये रहा वीडियो देख लोhttps://www.youtube.com/watch?v=dqkWcxK3Igw&feature=youtu.be आतिफ असलम के लड़कीको बचाने के बाद ट्वीटर पर खूब तारीफ़ भी हुई. हिना बट ने लिखा कि आतिफ असलम का लड़कीको बचाना बहुत ही सम्मानजनक काम है. हमें सबक लेना चाहिए कि पब्लिक स्पेस में एकऔरत किसी की मां, बहन, बीवी या बेटी हो सकती है.https://twitter.com/hinaparvezbutt/status/820971356913168385 सुमैया नाज़ ने लिखा,'ये बात जेंडर की नहीं है. ये मानसिकता की है. आतिफ असलम सम्मान के हक़दार हैं'https://twitter.com/SumaiyaNa2/status/821099937060581377-------------------------------------------------------------------------------- आतिफ असलम की गर्लफ्रेंड कैंसर से मर गई थी, वो भी मरने वाला है!बेंगलुरु मास मोलेस्टेशन के बाद नेताओं के बयान से भी घटिया ये काम हुआ