हम जरा 'शरीफ' क्या हुए, पूरा पाकिस्तान ही चीनी कम हो गया?
मियां, शरीफ का खानदानी बिजनेस शक्कर का है. और ऊपर से ये महंगाई डायन, खाय जात है.
Advertisement

ट्विटर से
Quick AI Highlights
Click here to view more
जे होती है दोस्ती. हमारे पीएम ने बचपन में चाय बेची थी. लेकिन चाय में चीनी ठोक के डालने का जुगाड़ किसने किया मितरों? पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने. अरे मियां, मसला यूं है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ का खानदानी बिजनेस शक्कर का है. रमजान शुगर मिल भी है.
अब तिकड़म ये भिड़ा कि पाकिस्तानी सरकार ने मार्च 2016 तक 5 लाख टन शक्कर एक्सपोर्ट करने का ऐलान किया. पाकिस्तानी ट्विटर पर भड़क गए कि मुल्क में शॉर्टेज पड़ जाएगी. लाहौर में एक महीने में शक्कर के दाम भी 8 रुपये तक बढ़ गए हैं. तो लोग कह रहे हैं कि हमने तो पहले ही कहा था कि चीनी कम हो जाएगी. तो लियो #हो_गई_न_चीनी_कम?
ट्विटर पर कुछ कह रहे हैं कि अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ये सारा खेल हो रहा है. दरअसल नवाज सर ने एक टन पर 13 हजार रुपये की सब्सिडी देने की भी बात कही. तो बस फिर ट्विटर पर बैठे 'सोशल वकीलों' ने शुरू कर दी जिरह.
मंगलवार को भी ट्विटर पर #HoGaiNaCheeniKum ट्रेंड में रहा. लोगों ने दिसंबर 2015 के हैशटैग चीनी कम से जोड़ते हुए शरीफ से खूब मजे लिए. सच्ची. ये देखो.
https://twitter.com/MoeedNj/status/686806997036040192
https://twitter.com/AyishaBaloch/status/686791990013345792
https://twitter.com/AyishaBaloch/status/686791234250084352
https://twitter.com/9_pakistani/status/686787638901227520
https://twitter.com/hhinaaz/status/686785342909865985
इससे पहले चीनी कम भी पाकिस्तान में खूब ट्रेंड किया था. ये देखो पुराना माल.
https://twitter.com/AyishaBaloch/status/679185431121027072
https://twitter.com/AyishaBaloch/status/679191605635629056
https://twitter.com/syed_zk/status/679220706471772160
https://twitter.com/real_sumaira/status/679193567932375040
https://twitter.com/zunairkh/status/679197739855519744
https://twitter.com/FarhanKVirk/status/679183374498533376
https://twitter.com/Saira_M_Abbasi/status/679183146236190720
अब आप ये गाना सुनो, बच्चन अमिताभ की फिल्म का..
https://www.youtube.com/watch?v=SBNjybKlcJM

