The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistani MP afnan ullah khan says Now the world understands why Hitler killed the Jews

पाकिस्तानी सांसद ने ऐसा भद्दा बयान दिया कि ट्वीट डिलीट करना पड़ा

ट्वीट तो डिलीट किया, लेकिन खार खाकर भारतवंशी नेता को निशाना बनाने लगे.

Advertisement
pic
31 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 31 अक्तूबर 2023, 08:50 PM IST)
Pakistani Senator Post (Photo- X)
अफनान उल्लाह खान(फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल-हमास जंग सिर्फ युद्ध के मैदान में ही नही बल्कि सोशल मीडिया पर भी चल रही है. लोग अलग-अलग पक्षों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के एक सांसद अफनान उल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने एडोल्फ हिटलर की एक तस्वीर शेयर की. साथ में लिखा, 

 At least now the world know, why he did, what he did
#Gaza_Genicide

अफनान उल्लाह खान की  X पोस्ट जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया

पोस्ट ऐसी थी, जिसपर बवाल कटना लाज़मी था. सोशल मीडिया साइट X पर कई यूजर्स ने अफनान उल्लाह खान की इस पोस्ट की निंदा की.
@sachibaat1234 नाम के एक यूजर ने लिखा  

"ये बहुत ही गलत है. तुरंत इसे डिलीट करें. नाजीवाद और जायनिज़म, दोनों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए."

एक दूसरे यूजर @sqar_89 जिनके बायो में फिलिस्तीनी झंडा भी लगा था, उन्होंने लिखा, 

"इसे डिलीट करें."

दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने लाखों यहूदियों का बड़े पैमाने पर नरसंहार किया था. हिटलर यहूदियों से नफरत करता था. उसने यहूदी लोगों की सामूहिक हत्या करवाईं थी. 

विरोध बढ़ता देख अफनान उल्लाह खान ने पोस्ट तो डिलीट कर दिया, पर वो यहीं नहीं रुके. एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को जवाब दिया. अफनान ने विवेक रामास्वामी के जवाब में लिखा, 

"आप एक इंसान के लिए एक घटिया बहाना मात्र हैं. आपकी जड़ें आपको कायदे का चापलूस बनाती हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या करते हैं और कितनी चापलूसी करते हैं, आप अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं बनने जा रहे. इजरायलियों के लिए आप अभी भी एक निम्न जिंदगी वाले डिस्पोजेबल गोयिम (यहूदियों द्वारा गैर यहूदियों के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द) हैं."

कौन हैं अफनान उल्लाह खान

अफनान उल्लाह खान की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वो 11 मार्च 2021 को पाकिस्तान के सबसे युवा सांसद बने थे. पाकिस्तानी संसद की स्टैंडिंग कमेटी जिसमें आईटी, टेलिकॉम, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उड्डयन, पेट्रोलियम, खान उसके सदस्य भी हैं. इसके साथ ही वो संसद की नेशनल हेरिटेजएंड कल्चर कमेटी के चेयरमैन भी हैं.

(यह भी पढ़ें: McDonald's में फिलिस्तीन समर्थक ने ढेर सारे चूहे छोड़े, इजरायल के लिए क्या बोल गया?)

Advertisement

Advertisement

()