The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistani model Qandeel Baloch shot dead in Pakistan

'मैंने टैबलेट देकर अपनी बहन कंदील का गला घोंट दिया'

कंदील का भाई पकड़ाया गया है. बोला- फेसबुक पर नाम खराब कर रही थी कंदील.

Advertisement
pic
17 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2016, 10:17 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

कंदील बलोच का हत्यारा भाई पकड़ा गया है. पाकिस्तान के मुल्तान में कंदील के भाई वसीम ने शनिवार को कंदील की हत्या कर दी थी. वसीम ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा,

'कंदील फेसबुक पर उल्टे पुुल्टे वीडियो डालती रहती थी. बलोच नाम खराब कर रही थी. मुझे कंदील को मारने का कोई अफसोस नहीं है. मैंने पहले टैबलेट देकर, फिर उसका गला घोंटकर उसे मार दिया. कंदील को मारने की कई वजहें थीं. मौलवी के साथ वाला वीडियो एक वजह है. कंदील की हत्या के लिए सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं. मुझे कंदील को मारने की कोई शर्मिंदगी नहीं है.'

https://youtu.be/dr33i6Bgfak?t=48

 ये घटना मुज़फ्फराबाद के ग्रीन टाउन एरिया में हुई. कंदील बलोच पहले भी अपनी जान पर खतरा होने के बारे में शिकायत करवा चुकी थीं. उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. हालांकि ये क्लियर नहीं था कि धमकी देने वाला उनका ही भाई था या कोई और.

कंदील बलोच हाल ही में काफ़ी ज़्यादा ऐक्टिव हो चलीं थीं. पहले तो उनकी रूअते हिलाल कमेटी के मुफ़्ती अब्दुल कवी के साथ ली गयी सेल्फियों में सामने आईं. मुफ़्ती साहब को सस्पेंड कर दिया गया था. उसके ठीक बाद उनका एक 'गुप्त पति' सामने आया. उसने बताया कि कंदील बलोच की शादी हो चुकी थी और उन्हें एक बच्चा भी था. हालांकि कंदील ने बाद में उस शादी को ज़बरदस्ती करवाई गयी शादी बताया और ये भी कहा कि उनका पति उनके साथ मार-पीट करता था.

कंदील बलोच के भाई ने पहले भी  उनसे मॉडलिंग छोड़ने को कहा था. जिसके लिए इन दोनों के बीच में बार-बार लड़ाइयां होती रहती थीं.


ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की पूनम पांडे कंदील बलोच का गुप्त पति तस्वीरों के साथ सामने आया

कोहली को प्रपोज़ करने वाली कंदील ने मुफ्ती को ईद से पहले दिखाया चांद!

'कोहली तुम्हारे लिए पागल हूं, मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो'

'तुमने हमें कहीं का नहीं छोड़ा अफरीदी, आई हेट यू, huuh'

"जिस दिन हमें गुस्सा आ गया, तुम बचोगे नहीं मोदी!"

रेहम भाभी जी टॉप पर हैं: विद सर्च एंड लव, आपका गूगल

Advertisement

Advertisement

()