पाकिस्तानी सेना ने कराया था इंडियन कॉन्सयूलेट पर अटैक
अफगानिस्तान की पुलिस का खुलासा. पाक मिलिट्री ने रची थी हमले की साजिश.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अफगानिस्तान में इंडियन कॉन्सयूलेट के बाहर हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है. अटैक पाकिस्तानी मिलिट्री ने करवाया था. अफगानिस्तान के शहर बल्ख के पुलिस चीफ सैयद कमाल ने कहा, '5 जनवरी को मजार-ए- शरीफ में इंडियन कमर्शियल दूतावास पर हुए अटैक की साजिश पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने रची थी.'
कमाल ने कहा, 'अटैकर्स सरहद पार से आए थे. आतंकियों को तगड़ी ट्रेनिंग दी गई थी. 99 फीसदी हमलावर पाकिस्तानी ही थे. आतंकियों ने ऑपरेशन के दौरान स्पेशल पैंतरे अपनाए थे. हमलावर मिलिट्री ट्रेनिंग सीखे, पढ़े लिखे और इंटेलिजेंस का यूज करने वाले लोग थे.'
टोलो न्यूज की खबर के मुताबिक, कमाल ने बताया कि वो हमले को लेकर एनडीएस के साथ जांच कर रहे हैं. इंडियन कॉन्सयूलेट पर हुए हमले में एक सुरक्षाबल की मौत हो गई थी, जबकि 9 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
अफजल गुरु का बदला?
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आतंकियों ने दूतावास पर हमला करने के बाद दीवार पर उर्दू में लिखा था, 'अफजल गुरु का इंतकाम. एक शहीद, हजार फिदायीन.' याद रहे कि अफजल गुरु को संसद पर हमले का दोषी करार देते हुए फांसी पर लटका दिया गया था. बताते हैं कि आतंकियों ने इंडियन कॉन्सयूलेट पर हमला अफजल गुरु की फांसी का बदला लेने के लिए किया था.

