पाकिस्तान में एक बंदे के हाथ काट दिए गए. गुनाह इत्ता कि मालिक से सैलरी मांगी थी.चार महीने से सैलरी अटकी हुई थी. अकरम ने मंडे को जब अपने मालिक राणा इसरार सेसैलरी मांगी तो उसने ये कांड कर दिया. पाकिस्तान के शेखुपुरा का मामला है. चारमहीने पहले बिजनेस देखने के लिए अकरम को नौकरी पर रखा था. अकरम के दो छोटे बच्चे भीहैं. अकरम ने पुलिस में शिकायत की है. केस दर्ज हो गया है. लेकिन इसरार को पुलिस अबतक पकड़ नहीं पाई है. पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के चीफ मिनिस्टर शाहबाज शरीफ नेपुलिस से रिपोर्ट मांगी है. शाहबाज शरीफ पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के भाई हैं.अकरम के इलाज और ख्याल रखने के ऑर्डर भी दे दिए हैं शाहबाज ने. शेखुपुरा के बारेमें बताओ जरा पंजाब प्रांत का जिला है शेखुपुरा. लाहौर से 40 किलोमीटर दूर.पाकिस्तान का 16वीं सबसे बड़ा शहर है. मुगल शासक जहांगीर का बनाया शेखुपुरा किला हैयहां पर. अकबर दरअसल जहांगीर को प्यार से शेखु पुकारते थे. राइस वैली शेखुपुरापाकिस्तान का बड़ा इंडस्ट्रियल शहर है.