पाकिस्तान में एक नई नवेली दुल्हन को सच बोलने की कीमत जिंदगी देकर चुकानी पड़ी.पाकिस्तान का सिंध प्रांत है. वहीं है जैकबाबाद जिला. 19 साल की खानजादी लाशारी काब्याह 28 साल के कलंदर बख्श खोखर से हुआ. सुहागरात की रात आई. खानजादी से कलंदर सेपूछा, 'क्या तुम वर्जिन हो?' खानजादी लाशारी बोली- नहीं. बस फिर क्या. खानजादी सेकलंदर ऐसा चिढ़ा कि उसकी जान ले ली. शादी बाद जब खानजादी की फैमिली ने फोन किया, तोकोई ढंग का जवाब कलंदर की फैमिली से नहीं मिला. बाद में पुलिस में इस बात की शिकायतकी गई, तब जाकर पूरा वाकया मालूम चला. पुलिस जब कलंदर के घर पहुंची तो कमरे मेंखानजादी की लाश मिली. कलंदर घर से फरार था. खानजादी के परिवार ने कलंदर और उसके चारभाइयों पर हत्या का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस ने जल्द ही कलंदर को पकड़ लिया.पुलिस की पूछताछ में कलंदर ने बताया कि खानजादी वर्जिन नहीं थी, इसलिए मैंने उसेमार दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोषी कोकतई नहीं बख्शा जाएगा.