पाकिस्तान का एक चरवाहा. यही कोई 12-14 साल का लड़का. नाम मोहम्मद तनवीर. वो गलतीसे इंडो पाक बॉर्डर के इस पार आ गया. करीब आधा किलोमीटर. उस तरफ बॉर्डर के पास हीउसका गांव है, थारी. तो इधर ये आया तो BSF को मिल गया. उन्होंने इसकी तलाशी ली.पूछताछ की. कुछ भी सवाल उठाने लायक नहीं मिला तो उसको वापस पाकिस्तान भेजने काफैसला किया. शाम को फ्लैग मीटिंग हुई. BSF के दो कंपनी कमांडर और पाकिस्तानीरेंजर्स साथ आए. उनको दे दिया लड़का कि भैया ले जाओ. संभालो अपनी अमानत. लेकिनपाकिस्तान ने हमारे फौजी चंदू बाबूलाल चवन की वापसी के लिए इंकार कर दिया है. देखोइस बच्चे को वापस पाने के बाद उनके दिमाग में कुछ बदलता है कि नहीं.एक और भटका हुआ संदिग्धये आदमी राजस्थान में मिला है. बाड़मेर में बॉर्डर के पास चौहटन थाना इलाके में.धनाऊं गांव में घूम रहा था. इसको न अपने गांव का पता है न परिवार का. कभी पंजाब कोअपना घर बता रहा है कभी हरियाणा. कुछ पागल सा दिख रहा है. लेकिन है तो संदिग्ध ही.भरोसा कइसे किया जाए. पूछताछ के बाद हाई एलर्ट हो गया है उधर.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: दुआ कीजिए, चंदू बाबूलाल को भी उस पार कैद में ऐसा ही पाकिस्तानी अफसरमिला हो! सस्पेंस: भारतीय जवान चंदू बाबूलाल को पाकिस्तान ने कब पकड़ा?