उरवाह खान एक पाकिस्तानी-कैनेडियन पंक सिंगर है. उरवाह का मेन मकसद पूरी दुनिया मेंफैले कट्टरवाद को अपने म्यूजिक के माध्यम से खत्म करना है. उरवाह के फैन उसकेमनमोहक अदा, और अंदाज को खूब पसंद करते हैं. एक पॉप सिंगर और हिप-हॉप डांसर के तौरपर वो यूरोप और अमेरिका में बहुत ही मशहूर है. वेस्टर्न मीडिया अक्सर उरवाह कोपाकिस्तान की 'लेडी गागा' के नाम से नवाजते है. 14 जनवरी को उसके अपने शहर कराचीमें कॉन्सर्ट है. पाकिस्तान के उसके तमाम फैन इस कॉन्सर्ट को लेकर बहुत ही ज्यादाउत्साहित हैं. 23 साल की उरवाह खान का लुक आम पाकिस्तानी महिला से बिल्कुल अलग है.वो काफी वेस्टर्न है. उनके पूरे शरीर पर टैटूज बने हैं. और उनका अंडरकट हेयरस्टाइलजो उसे रॉक एंड रोल लुक देता है.उरवाह खानउरवाह खान का म्यूजिक स्टाइल ईस्ट और वेस्ट दोनों से ही इंस्पायर्ड है और उसका बैंडएक नया कॉकटेल बैंड है. उरवाह का मकसद पाकिस्तान को रि-डिस्कवर करना है. जहां सेउरवाह के रूट्स हैं. उरवाह की पैदाइश कराची की ही है. बहुत ही कम उम्र में वो अपनेपेरेंट्स के साथ कनाडा आ गई थीं. और वहीं उनका म्यूजिकल सफर शुरू हुआ था. कराची मेंहोने वाले अपने कॉन्सर्ट में वो तीन पाकिस्तानी म्यूजिशियन को डेब्यू भी कराने वालीहै. और तीनों ही टीनएजर लड़कियां हैं.उरवाह खान ने अपने इस पाकिस्तान में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर कहा है, "पंक को नएतरीके से पेश करके इसे अब टोरंटो से पाकिस्तान तक पहुंचना है." उरवाह के बैंड कानाम 'द स्क्रैप आर्मी' है. इसके नाम के पीछे भी एक कहानी है. उरवाह की बैंड काम्यूजिक आया था "स्क्रैप्स ऑफ रॉक". ये काफी हिट हुआ था. इसके लिरिक्स के 'स्क्रैप'वर्ड लोगों के जुबां पर आ चढ़ गए थे. इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उरवाह ने अपने बैंडका नाम 'द स्क्रैप आर्मी' रख लिया. उरवाह के गाने BBC और the Winter X Games मेंदिखाए जा चुके हैं. कराची में होने वाले कॉन्सर्ट के बाद लाहौर और इस्लामाबाद मेंभी उनके कॉन्सर्ट होने वाले हैं.उरवाह बचपन में कनाडा बसने के बाद 2015 में पहली बार पाकिस्तान वापस आई थीं. फिरसितम्बर 2016 में दूसरी बार आईं. इस पर उरवाह ने बताया, " मैं सितम्बर से ही अपनेकॉन्सर्ट को लेकर तैयारी में लगी हुई हूं. इसके लिए मुझे पाकिस्तानी म्यूजिशियनसैय्यद सरवान शाह, शाहवल हसन और जीशान अतहर का पूरा सपोर्ट मिला. 14 जनवरी को कराचीके बेस रॉक कैफे पर परफॉर्म करना है, जिसको लेकर मैं खुद बहुत एक्साईटेड हूं."उरवाह खान अपनी मां के साथउरवाह ने बताया कि कैसे पाकिस्तान के लोग चीजों को एक ही नजरिए से देखते हैं.बावजूद इसके पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री बेइंतहा खूबसूरत है. सभी तरह केपाकिस्तानी म्यूजिक 'पॉप' म्यूजिक की तरह साउंड करते हैं. और ये उर्दू जुबां मेंहोते हैं. मैं इंग्लिश में गाती हूं, पर वक्त आने पर उर्दू में भी गाऊंगी. एक बड़ातबका है जिसे लगता है कि मैं वेस्टर्न हूं. और पाकिस्तान में मेरा क्या काम है. मैंअपने म्यूजिक के थ्रू और उर्दू में गाकर उस तबके को गलत साबित करना चाहती हूं.वेस्टर्न होना गलत नहीं है. और मेरा अपना तरीका है. डाइवर्सिटी अपने आप में सबसेखूबसूरत चीज है. मैं पाकिस्तान के लोगों को इस बात का अहसास कराना चाहती हूं कि वोभी आजादी की अहमियत को समझें. चाहे वो कोई लड़का हो या लड़की, इससे कोई फर्क नहींपड़ता. और जैसे भी म्यूजिशियन वो बनना चाहते हैं, वो बन सकते हैं."बॉलीवुड के बारे में उरवाह ने बताया कि "मैं बॉलीवुड को लेकर काफी एक्साइटेड हूं.मैं इंडियन म्यूजिक बेहद पसंद करती हूं. और मैं इंडियन क्राउड के सामने परफॉर्मकरना चाहूंगी. सबसे खास बात ये है कि मैं खुद ए आर रहमान की बहुत बड़ी फैन हूं. औरइंतजार में हूं कि उनकी तरफ से कोई कॉल आए." साथ ही उरवाह ने लेडी गागा से अपनीतुलना को गलत बताया और कहा कि उसकी खुद की अपनी एक अलग पहचान है उरवाह खान की, जिसपर उसे फख्र है.महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर उरवाह खान की म्यूजिक "Playground (I am free)" देखिए :https://www.youtube.com/watch?v=4D0g3gB5zew -------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है इस लड़की ने 'मेहर' में ऐसा क्या मांग लिया, जो हंगामा बरपा हैजिन्ना होते तो इस मौलवी की तकरीर सुनकर अपना सर पीट लेते