सिलेंडर फटा बेंगलुरू में, पाकिस्तानियों ने वर्ल्ड कप से जोड़ बेतुकेपन की हद पार कर दी
आतंक का घर माने जाने वाले पाकिस्तान ने बेंगलुरू ब्लास्ट की घटना पर प्रोपेगैंडा फैलाना शुरू कर दिया है. वहां के जर्नलिस्ट और फ़ैन्स फ़र्जी ही अपनी टीम की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
.webp?width=210)
बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में बुधवार, 18 अक्टूबर को एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई. तस्वीरों में दिखा, आग लगने के बाद इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक बड़ा विस्फोट भी हुआ. बताया जा रहा है कि ये आग गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी. वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी चार मंजिला इमारत की छत के कोने पर चिपका हुआ था. आग फैलने के बाद उसने अचानक छलांग लगा दी.
लेकिन इस घटना से पाकिस्तान में हंगामा मच गया है. वहां भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर काफी कुछ कहा गया है.
धमाका बेंगलुरु में, हंगामा पाकिस्तान मेंइस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर एक कैफ़े था. उसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिस वजह से आग लग गई. हालांकि, जल्द ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पूरी स्थिति पर काबू पा लिया गया.
कट टू, पाकिस्तान. इस घटना के बाद कुछ पाकिस्तानी लोग ट्विटर पर प्रोपेगैंडा फैलाने में जुट गए हैं. उन्होंने इस घटना को पाकिस्तान और बाकी क्रिकेट टीम्स की सिक्योरिटी से जोड़ दिया. वज़हत काज़मी से शुरू करते हैं. उन्होंने ट्वीट किया,
“बैंगलोर में ब्लास्ट हुआ है. और लोग कहते हैं, भारत सेफ़ है. पाकिस्तान को अपनी क्रिकेट टीम के लिए सुरक्षा की बात उठानी चाहिए. पाकिस्तान को शुक्रवार (20 अक्टूबर) को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ मैच खेलना है.”
अगला ट्वीट एक क्रिकेट फैन से आया. Hamxa नाम के यूज़र ने लिखा,
बेंगलुरु में हुए ब्लास्ट के बाद अपने प्लेयर्स की सुरक्षा के लिए चिंतित हूं. अब हम सब जानते हैं, भारत क्रिकेट के लिए सेफ़ नहीं है.
इमरान सिद्दीकी नाम के एक और फैन का ट्वीट देखिए.
बेंगलुरु में हुए ब्लास्ट से पाकिस्तान और अन्य टीम्स की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं. ये टीम्स फिलहाल वर्ल्ड कप खेलने भारत गईं हैं.
खबरों के मुताबिक धमाका मडपाइप कैफ़े में हुआ. ये एक हुक्का बार है, जो फोरम मॉल के सामने स्थित है. अब ये समझिए. कोरमंगला से चिन्नास्वामी स्टेडियम की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है. इसी स्टेडियम में दोनों टीम्स ट्रेन कर रही हैं, और यहीं ये मैच खेला जाना है. बुधवार को हुए ब्लास्ट का कोई आतंकी एंगल नहीं सामने आया है, ना ही इसे वर्ल्ड कप आयोजन से जोड़कर देखा गया है. ऐसे में पाकिस्तानियों का इसे पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा से जोड़ना बेतुका लगता है.
Asia Cup 2023ख़ैर, पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा फैलाने के पीछे वजह भी है. एशिया कप 2023 पाकिस्तान को होस्ट करना था. भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद वो टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल खेला गया था. भारत के सारे मैच श्रीलंका में खेले गए थे.
2009 में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. तब उस पर आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद कोई भी देश पाकिस्तान नहीं जा रहा था. ये सिलसिला लगभग 10 साल तक चला. पाकिस्तान अपने होम गेम्स दुबई, अबू धाबी में खेल रही थी. सितंबर 2019 में श्रीलंका ही पहली बार पाकिस्तान गई थी. 2022 से कई देशों ने पाकिस्तान का दौरा किया है. हालांकि, पाकिस्तान में सुरक्षा पर दुनियाभर से लगातार सवाल उठते रहे हैं.
वीडियो: शाहीन शाह अफरीदी पर जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर बुरा भड़का पाकिस्तानी

