चाय बड़ी ही करामाती साबित हो रही है जी. इंडिया में मोदी जी ने चाय बेची और वो देशके पीएम बन गए. और अब चाय का रंग पाकिस्तान पर चढ़ गया है. एक तस्वीर ने चाय वाले कोइत्ता बड़ा ब्रेक दे दिया कि वो सोच भी नहीं सकता था. खबर है फिल्म का ऑफर मिल गयाहै. फिल्म का नाम होगा 'The chai guy.' अभी पूरी तरह से इस खबर पर मोहर नहीं लगीहै.इस्लमाबाद के इतवार बाजार से एक फोटोग्राफर ने फोटो क्लिक की. और ट्विटर पर वायरलहो गई.अगर ये सच हुआ, तो मैं तो ये सोच रहा हूं कि अब फवाद खान का क्या होगा. क्योंकिसरहद के इस पार चाय बेचने वाले पीएम हैं और उस पार चाय बेचने वाला उनसे काम छीननेवाला है. और हां, अगर फैन की बात करें तो इस चाय वाले को सोशल मीडिया पर फवाद खानसे भी ज्यादा खूबसूरत कहा जा रहा है. यानी कि अभी फिल्मों में आया भी नहीं औरचुनौती सीधे फवाद खान को.इंडिया में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है. पाकिस्तान मेंपहले से ही फ़िल्में कम बनती हैं, ऐसे में अगर चाय वाला भी एक्टिंग करने लगा तो फिरन इंडिया में काम और न पाकिस्तान में काम. ऐसे में तो फवाद खान को आराम ही करनापड़ेगा.हुआ ये कि इस्लामाबाद के इतवार बाज़ार में चाय बेच रहे थे अरशद खान. एक फोटोग्राफरजिया अली उधर से गुजरीं. चाय वाले की नीली आंखें थीं. और संजीदा शख्सियत. बस कैमरानिकाला और एवईं उसकी फोटो खींच ली. सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया और वो फोटोट्विटर पर ट्रेंड हो गया. बस ये कहिये किस्मत चमकनी थी चाय वाले की. अपनी नीलीआंखों से फेमस हुआ और अब हीरो बनने की कगार पर आ पहुंचा है. एक कपड़ा कंपनी Fitin.pkहै पाकिस्तान की. उसने तो अरशद खान से बातचीत भी कर ली है. मॉडलिंग करवाएंगे उनसे.और भी लोग हैं जो अरशद की पॉपुलैरिटी को भुनाने की जुगत में हैं.पाकिस्तान के डायरेक्टर हैं सैयद नूर. कई कामयाब फ़िल्में बना चुके हैं पाकिस्तानमें. उन्होंने ही अरशद खान के लिए फिल्म बनाने की बात की है. अगर ऐसा होता है तोअरशद खान के लिए ये एक बड़ा ब्रेक होगा. और वो अपने करियर को अच्छे से संवार सकतेहैं, क्योंकि अभी उनकी उम्र महज़ 18 साल है और उन्हें एक्टिंग की ABCD सीखने में कोईदिक्कत नहीं होगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंपाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वालाहजरात, पाकिस्तानी हीरो चाय वाला मिल गया है!