पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को क्या डर सता रहा? पूर्व राजनयिक ने बताया
वहीं पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत को घर में घुसकर हमला करने की धमकी दी है.

क्या पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत से डर लग रहा है? क्या उसे डर है कि बालाकोट की तरह भारत एक और हवाई हमला या सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है? पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित का एक वीडियो सामने आने के बाद ये सवाल उठने लगा है. वीडियो में अब्दुल बासित कह रहे हैं कि उनके देश में एक और सर्जिकल स्ट्राइक होने की चर्चा हो रही है. चूंकि उनका बयान पुंछ आतंकी हमले के बाद आया है, इसीलिए पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक की बात को भारत से जोड़कर देखा जा रहा है. अब्दुल बासित 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रहे हैं.
क्या बोले अब्दुल बासित?वीडियो में बासित ने कहा,
बयान में अब्दुल बासित ने पुंछ में हुए आतंकी हमले को सही ठहराने की भी कोशिश की. उन्होंने कहा,
भारत को खुली धमकीएक तरफ पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक पुंछ आतंकी हमले का बचाव कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वहां के मौजूदा सैन्य अधिकारी भारत पर हमले की धमकी दे रहे हैं. पाकिस्तानी सेना के आला अधिकारी मेजर जनरल अहमद शरीफ ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो उनकी सेना भारत में घुस कर हमला करेगी. उनका भी वीडियो वायरल है जिसमें वो पत्रकारों से कह रहे हैं,
अहमद शरीफ ने बयान में पाकिस्ताी आर्मी के चीफ सैयद आसिम मुनीर का जिक्र करते हुए कहा कि सेना प्रमुख बनते ही उन्होंने सबसे पहले लाइन ऑफ कंट्रोल का दौरा किया था और पैगाम दिया था कि पाकिस्तानी सेना मुल्क के चप्पे-चप्पे की हिफाजत करने में सक्षम है. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भारत में घुस कर हमला करने की बात कही.
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तानी अधिकारियों के इन बयानों पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.
वीडियो: पुंछ आतंकवादी हमले की किस RJD नेता ने पुलवामा से तुलना की, फारुक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

.webp?width=60)

