The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistani cricket analyst mohsin ali Inhe Burnol bhejein on bbc anchor Patrick Christys on chandrayaan

चंद्रयान-3 की 'सहायता राशि वापस करो' कहने वाले ब्रिटिश पत्रकार को इस पाकिस्तानी ने सुना डाला

बीबीसी पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज़ ने चंद्रयान-3 मिशन पर बधाई देने के बाद 2.3 बिलियन पाउंड वापस मांग लिए जो भारत को सहायता राशि के रूप में 2016 और 2021 में दिए गए थे.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2023, 06:29 PM IST)
pakistani cricket analyst mohsin ali bbc anchor Patrick Christys chandrayaan
मोहसिन ये बयान बीबीसी पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज़ की बात के लिए दिया है. (तस्वीरें- ट्विटर और इसरो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

“गोरे परेशान हैं, कि हमने 100 साल इन्हें गुलाम रखा और ये 70 साल में आगे निकल गए. चांद पर लोग चले गए. पाकिस्तान और इंडियंस एक-दूसरे की चीज़ों को सेलिब्रेट भी करना जानते हैं. तुम्हारी तरह जलते-कुड़ते नहीं हैं. इन्हे बर्नोल भेजें, इन्हे फूल भेजें, भेजें, भेजें.”

पाकिस्तानी क्रिकेट एनालिस्ट मोहसिन अली का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. मोहसिन का ये बयान बीबीसी पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज़ को उनका जवाब है. पैट्रिक ने चंद्रयान-3 मिशन पर बधाई देने के बाद भारत से 2.3 बिलियन पाउंड वापस मांग लिए थे जो इस मिशन की सहायता राशि के रूप में 2016 और 2021 के दौरान दिए गए थे. 

पैट्रिक के इस बयान की सोशल मीडिया पर बहुत आलोचना की गई. कई यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया. उसी कड़ी में मोहसिन का ये बयान आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर @Hardism नाम के यूजर ने 24 अगस्त को शेयर किया. पैट्रिक का मज़ाक उड़ाते हुए मोहसिन ने वीडियो में कई बातें कही जिन्हें वीडियो में सुन सकते हैं.

मोहसिन का बर्नोल वाला बयान जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया तो कइयों ने नुक्कस (मतलब नुक्स) निकाल दिए. राम नाम के यूजर का कहना है कि पाकिस्तानी लोगों के यूट्यूब चैनल ऐसे ही पैसे कमाते हैं. उन्होंने लिखा, 

“उनके YT चैनल की कमाई भारतीय दर्शकों पर निर्भर करती है. ये बात बहुत स्पष्ट है.”

एक यूजर ने लिखा, 

“आश्चर्य है कि चंद्रयान की सफलता के लिए फिरंगियों से ज्यादा पाकिस्तानी खुश हैं.”

एक यूजर ने 'दी ऑफिस' का मीम शेयर किया.

प्रतीक पंचाल नाम के यूजर ने लिखा, 

"ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी स्पेस में हमारी प्रगति की अधिक सराहना करते हैं. हमें अपना मंगलयान उन्हें समर्पित कर देना चाहिए!"

निखिल शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, 

“मैंने अपने जीवन में कभी भी किसी पाकिस्तानी का सम्मान नहीं किया, लेकिन अब देखिए, मेरे लिए आपका सम्मान है सर!”

एक यूजर ने लिखा, 

“मोहसिन भाई रॉक्स.”

आपका पैट्रिक और मोहसिन के बारे में क्या कहना है, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 को पाकिस्तानियों ने ठोका सलाम और अपने नेताओं का 'चांद' बना दिया!

वीडियो: चंद्रयान 3 लैंडिंग के बाद भी क्या देखने के लिए घंटों इंतजार करता रहा पूरा ISRO?

Advertisement

Advertisement

()