पाकिस्तानी अदाकारों को लेकर बवाल मचा हुआ है. उन्हें इंडिया में काम नहीं करनेदिया जा रहा है. क्योंकि माहौल बदला हुआ है वो भी उड़ी अटैक के बाद. पहले फवाद खानको लेकर बवाल मचा और फिर रईस फिल्म बनाने वालों पर ऐसा दबाव पड़ा कि उन्हें अपनीफिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा. लेकिन येखबर कुछ और है, जो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को भी नहीं पता. तो मितरों खबर ये हैकि एक पाकिस्तानी अदाकारा अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी करके घरवापस लौट गई हैं. वो अदाकारा हैं सबा क़मर. पाकिस्तान पहुंच के इंडिया की शान मेंकसीदें पढ़ रहीं हैं. शुक्र है अभी तक उन्हें किसी ने वहां गद्दार नहीं कहा है.दिल्ली के चांदनी चौक में फिल्म की शूटिंग हो रही थी. फिल्म का नाम है 'हिंदीमीडियम.' इस फिल्म में उनके मुकाबले एक्टर हैं इरफ़ान खान. और इस फिल्म को डायरेक्टकर रहे हैं साकेत चौधरी, जो 'प्यार के साइड इफ़ेक्ट' और 'शादी के साइड इफ़ेक्ट'फ़िल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. सबा क़मर की फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाना इसलिए ख़ासहै क्योंकि पाकिस्तानी फनकारों पर इंडिया में बैन लगाए जाने की बात हो रही थी.पाकिस्तान पहुंचने के बाद सबा क़मर ने 'डॉन' न्यूज़ से बातचीत में बताया कि वो जबदिल्ली में शूटिंग कर रही थीं तो उन्हें ज़रा भी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वो घरसे दूर हैं. बल्कि उन्हें ये ही लगा जैसे वो अपने ही घर हैं. सबा का कहना था किफिल्म की टीम ने मुझे महफूज़ होने का एहसास दिलाया. हम अक्सर एक दूसरे के साथ बाहरघूमने जाते थे. मुझे किसी किस्म की कोई परेशानी महसूस नहीं हुई. सबा क़मर ने 'हिंदीमीडियम' फिल्म में इरफ़ान खान की बीवी का रोल किया है. जो चांदनी चौक में रहते हैं.सबा ने कहा कि जब इरफ़ान अपना एक्ट करते थे, तो वो उन्हें ही तकती रहती थीं. इरफ़ानबेहतरीन एक्टर हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद ही मुफीद तजुर्बा रहा.उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का अंदाज पाकिस्तानी फिल्मों से बहुत मुख्तलिफ है. बॉलीवुडकी फिल्म टीम बहुत जोशीली और प्रोफेशनल होती है. भारत-पाक के तनाव पर सबा बोलने सेकतरा गईं, बस इतना ही कहा कि वो दोनों मुल्कों के दरमियान अमन की उम्मीद रखती हैं.सबा क़मर की ये पहली बॉलीवुड मूवी है. इससे पहले वो पाकिस्तानी सीरियल में एक्टिंगकरती रही हैं. उनकी दूसरी पाकिस्तानी फिल्म 'लाहौर से आगे' नवंबर में रिलीज़ होगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंअब इस एक्ट्रेस को पाकिस्तान का रास्ता दिखा दिया गयाफ़वाद ने चुप्पी तोड़ी और दोनों तरफ बहुतों की बोलती बंद कर दी, अमन जिंदाबाद!फवाद खान को ऑफर हुई है एक हिंदुस्तानी फिल्म, बैन गया तेल लेने!क्या फवाद खान ने सच में कहा, इंडियंस का दिल छोटा होता है?