माहौल. बड़ा ही अहमियत रखता है, क्योंकि जब बना होता है तो किसी को आसमां छुआ देताहै तो किसी को जमीन पर धड़ाम कर देता है. उड़ी हमले के बाद भी कुछ माहौल बना है.सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो पाकिस्तानी बौखला गए. दोनों देशों का माहौल बदला तो इंडियामें पाकिस्तानी फनकारों पर पाबंदी लगने लगी तो पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों को बैनकर दिया गया. अब जो खबर है वो ये है कि माहिरा खान को 'रईस' फिल्म से बाहर कारास्ता दिखा दिया गया है. 'रईस' शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का नाम है.महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS) का नाम सुना है, वो लगातार पाकिस्तानी एक्टर्स कोबॉलीवुड और देश से निकालने का झंडा उठाए हुए है.. कई नेता और मीडिया वाले भीपाकिस्तानी फनकारों पर पाबंदी के हिमायती हैं. बॉलीवुड के कई कलाकार भी नहीं चाहतेकि पाकिस्तानी एक्टर्स यहां काम करें. वजह उड़ी हमला है. पहले फवाद खान को लेकर बवालमचा और अब इंडियन फिल्म मेकर्स पर इतना प्रेशर बन गया है कि उन्हें अपनी फिल्मों सेपाकिस्तानी फनकारों को निकालना पड़ रहा है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है शाहरुख़खान की 'रईस' फिल्म की एक्ट्रेस माहिरा खान का. डीएनए के मुताबिक फिल्म मेकर्स नेबताया है 'प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के लिए यह बहुत ही मुश्किल फैसला था. उड़ी अटैकके बाद से ही उनपर इस एक्ट्रेस को रिप्लेस करने का प्रेशर बना हुआ था. ऐसे हालात बनगए हैं कि किसी भी पाकिस्तानी एक्टर के साथ शूट करना मुश्किल हो गया है. ऐसे मेंलोगों ने एडवाइस दी कि इस फिल्म की शूटिंग देश से बाहर दुबई में की जा सकती है,लेकिन यह पॉसिबल नहीं था. शॉकिंगली इस वजह से माहिरा को इस फिल्म से हटा दिया गयाहै.' रईस फिल्म की टीम को अब दो हफ्ते के अंदर नई एक्ट्रेस को तलाशना पड़ेगा. ऐसेमें रईस फिल्म आगे भी टल सकती है. माहिरा ने पाकिस्तानी सीरियल से अपनी पहचान बनाई.'हमसफर' और 'सदके तुम्हारे' सीरियल में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. शाहरुख़ खानकी आने वाली फिल्म रईस से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं. मगर माहौल नेअरमानों पर पानी फेर दिया. इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही देशों में फैन फॉलोविंगठीक-ठाक है. उनके फैन के लिए तो ये खबर किसी शॉकिंग से कम नहीं है. फ़िलहाल फैन तोसिर्फ ये ही सोच सकते हैं कि 'भैया ये दीवार टूटती काहे नहीं.'ये खबर द लल्लनटॉप से जुड़े आदित्य प्रकाश ने लिखी है --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंफ़वाद ने चुप्पी तोड़ी और दोनों तरफ बहुतों की बोलती बंद कर दी, अमन जिंदाबाद!क्या फवाद खान ने सच में कहा, इंडियंस का दिल छोटा होता है?पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो!