दिल्ली की खान मार्केट के पास बाइक रेस कर रहा था 'पाकिस्तान'!
पुलिस ने धर लिया.
Advertisement

(सांकेतिक फोटो - इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के खान मार्केट के पास कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे. पीएस तुगलक रोड में रात करीब 1 बजे एक पीसीआर कॉल आई कि कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास देखे गए हैं. कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. यहां पर मौजूद दो युवक, तीन युवती और एक किशोर से पूछताछ की.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बताया,
कल रात एक पीसीआर कॉल आई. करीब 6 लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया. ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे. जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था.
पुलिस का कहना है कि रेस के दौरान जिस शख्स का नाम पाकिस्तान के नाम पर रखा गया था, उसकी हौसलाअफजाई के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इन लोगों से पूछताछ की. ये लोग इंडिया गेट देखने के लिए आए थे. किराए पर यूलू बाइक ली थी. मजे करने के लिए आपस में रेस लगा रहे थे. मजे-मजे में पाकिस्तान जिंदा बाद के नारे लगा दिए. हालांकि पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. आजतक के हिमांशु मिश्रा की खबर के मुताबिक पुलिस ने इनके परिजनों से भी पूछताछ की है. मामले की जांच जारी है.Delhi| PCR call about 6 people heard sloganeering Pakistan Zindabad near Khan Market metro station received last night. It was found that during racing on rental bikes, they kept each other's names based on countries incl Pakistan. The slogan was raised in a lighter vein: Police
— ANI (@ANI) January 24, 2021

