सरफिरों, बदला लेने के लिए तेजाब फेंकना बंद करो
शादी से किया इंकार, तो औरत ने आदमी के ऊपर फेंका तेजाब.
Advertisement

Symbolic image, फोटो क्रे़डिट- Reuters
कुछ रोज पहले झारखंड से एक दिल दुखाने वाली खबर आई. स्कूल की कुछ लड़कियां थीं. आपस में भिड़ लीं. कहा गया कि ये लड़कियां अपनी दोस्त की खूबसूरती से चिढ़ती थी. खूबसूरती, जिसको तोलने का तरीका ज्यादातर लोग खूबसूरत चेहरे को मानते हैं. क्या ये सही है? इसपर लोगों की अपनी-अपनी व्याख्या है. पर जब इस खूबसूरती को बिगाड़ने की बात आती है. बदला लेने की बात आती है तो एक घटिया करतूत जो सालों से दुखद रूप से नजर आ रही है, वो है खूबसूरती बिगाड़ने और बदला लेने के लिए तेजाब फेंकना.
झारखंड के उस स्कूल में उस रोज अपनी दोस्त का चेहरा बिगाड़ने के लिए तेजाब फेंक दिया गया. लड़की झुलस गई पूरी तरह से. डॉक्टर्स की कोशिश से जान बच गई. लड़कियों पर तेजाब फेंकने की ये घटना नई नहीं थी. पुरानी है. सनकी दिमाग वाले लोग आए दिन तेजाब फेंकते रहते हैं. खबरें आती रहती हैं. लेकिन आज सुबह तेजाब फेंकने की एक खबर नजर आई.

.webp?width=60)

