आगरा में ताज महल है. लोग घूमने जाते हैं तो प्यार की निशानी मानते हैं. एक मुमताजमहल पाकिस्तान के कराची में भी है. पर ये प्यार नहीं, कुछ कुछ बकलोली से भरा है.कराची के चिड़ियाघर में मुमताज महल उस जगह का नाम है, जहां आधा इंसान और आधी लोमड़ीका 'एक धड़' पब्लिक को इंटरटेन कर रहा है. लोग चिड़ियाघर के इस मुमताज महल में आतेहैं. इस नमूने को देखते हैं. भीड़ लगती है. लोग कहते हैं कि ये भविष्य भी बताता है.पहली नजर में लोमड़ी का धड़ और एक औरत का सिर दिखता है. लेकिन असलियत ये नहीं, जोदिखती है. दरअसल ये एक बंदा है और औरत का लिबास पहने रहता है. एक बॉक्स के ऊपर इसऔरत के पहनावे वाले बंदे का सिर और लोमड़ी का शरीर दिखता है, जो कि एक मरी हुईलोमड़ी की लाश है. इस बंदे का शरीर बॉक्स के अंदर रहता है. ऊपर से सिर्फ बंदे कासिर और लोमड़ी का धड़ ही नजर आता है. यू-ट्यूब में साल 2014 में अपलोड किए कईवीडियो है इस मुमताज महल के. फिलहाल इस चिड़ियाघर में ये बंदा अब भी देखने को मिलताहै या नहीं, इस बारे में कोई इंफॉर्मेशन नहीं है. बीते कुछ दिनों से ये वीडियो सोशलमीडिया पर फिर से शेयर हो रहे हैं. मुमताज महल में लोगों के अटरेक्शन का सेंटर बनाये बंदा कहता है,'जिंदगी बहुत छोटी है. लोग यहां आते हैं. मिलते हैं. खुश होकर लौट जाते हैं. मुझेउन्हें खुश देखकर खुशी मिलती है.'देखिए मुमताज महल का ये वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=JQTsR41id6c