The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistan us Father was angry for making video on TikTok shot and killed her daughter

पाकिस्तान: बेटी Tik-Tok वीडियो बनाती थी, पिता ने बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी

आरोपी पिता ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने उसकी बेटी की हत्या की है. लेकिन बाद में पुलिस पूछताछ में उसने कुबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी की जान ली है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके परिवार को लड़की के पहनावे और लाइफस्टाइल से आपत्ति थी.

Advertisement
pakistan us Father was angry for making video on TikTok shot and killed her daughter.
एक सड़क पर गोलीबारी में एक 15 साल की लड़की हत्या कर दी गई (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
30 जनवरी 2025 (Updated: 31 जनवरी 2025, 06:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tik-Tok) पर बेटी की एक्टिविटी से नाराज पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. वो टिकटॉक पर बेटी के कॉन्टेंट पोस्ट करने से नाराज रहता था. पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद ही सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने उसकी बेटी की हत्या की है. लेकिन बाद में पूछताछ में उसने कुबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी को जान से मारा है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके परिवार को लड़की के पहनावे और लाइफस्टाइल से आपत्ति थी.

पिता ने की बेटी की हत्या

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी हाल ही में अपने परिवार को अमेरिका से लेकर पाकिस्तान लौटा था. मंगलवार, 28 जनवरी को क्वेटा की एक सड़क पर हुई गोलीबारी में 15 साल की लड़की हत्या कर दी गई. पुलिस अधिकारी बाबर बलूच ने बताया कि आरोपी पिता अनवर उल-हक ने शुरू में कहा था कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया.

एक और पुलिस अधिकारी ज़ोहैब मोहसिन ने बताया,

“अब तक की हमारी जांच में पाया गया है कि परिवार को उसकी पोशाक, जीवनशैली और सोशल मेल-मिलाप पर आपत्ति थी. हमारे पास उसका फोन है. लेकिन यह बंद है.”

आगे उन्होंने बताया कि पुलिस ऑनर किलिंग समेत सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

अमेरिका से लौटा था परिवार

पुलिस ने बताया कि आरोपी का परिवार हाल ही में अमेरिका से पाकिस्तान लौटा है. वे पाकिस्तान के मुस्लिम बहुल बलूचिस्तान प्रांत में रहते हैं. अमेरिका में वे लगभग 25 सालों तक रहे थे. पीड़िता का जन्म भी अमेरिका में हुआ था. उसके पास अमेरिका की नागरिकता थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी हक ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने अमेरिका में रहते हुए Tik-Tok पर कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक’ कॉन्टेंट बनाना शुरू कर दिया था. उसने कहा कि पाकिस्तान लौटने के बाद भी वह इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थी और वीडियो शेयर करती थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता के साथ उसके साले को भी गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: पिता-भाई ने पुलिस-पंचायत की मौजूदगी में बेटी को मारी गोलियां, शादी नहीं करना चाहती थी

गार्डियन ने बताया कि 24 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में 5.4 करोड़ से ज्यादा लोग TikTok का इस्तेमाल करते हैं. पाकिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल 1,000 से ज्यादा महिलाओं की ‘इज्जत को ठेस पहुंचाने’ के नाम पर हत्या कर दी जाती है.

वीडियो: दुनियादारी: तालिबान का पाकिस्तान पर हमला, क्या अफगानिस्तान के साथ जंग होगी?

Advertisement

Advertisement

()