The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistan tehreek-i-taliban called off ceasefire and ordered militant to attack in entire country

पाकिस्तान के तालिबान ने तोड़ा सीजफायर, लड़ाकों से कहा- "जहां हमला कर पाओ, करो"

आतंकी संगठन ने कहा कि पाकिस्तानी सेना उनके ऊपर हमले कर रही है, इसलिए वो जवाब देगा.

Advertisement
Pakistan Taliban ceasefire agreement
(फाइल फोटो: एपी)
pic
धीरज मिश्रा
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2022, 11:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान (TTP) ने सीजफायर या युद्ध विराम समझौते को तोड़ दिया है और अपने लड़ाकों से कहा है कि वे देशभर में हमला करें. आतंकी संगठन ने सोमवार 28 नवंबर को एक बयान जारी कर ये जानकारी दी. पाकिस्तानी मीडिया डॉन की खबर के मुताबिक संगठन ने कहा, 

Image embed

संगठन ने कहा कि ये निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पाकिस्तान की सेना उसके लड़ाकों पर नॉन-स्टॉप हमले कर रही है. प्रतिबंधित संगठन ने कहा कि उसने बार-बार चेतावनी दी थी और धैर्य बनाए रखा, ताकि बातचीत की प्रक्रिया बाधित न हो. बयान में संगठन ने आगे कहा,

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर महीने में पाकिस्तानी अधिकारियों और आतंकी संगठन के बीच बातचीत शुरु हुई थी. लेकिन दिसंबर में बातचीत बंद हो गई. फिर इस साल मई महीने में दोनों पक्षों के बीच फिर से बातचीत शुरु हुई थी. जून महीने में पाकिस्तानी सरकार और आतंकी संगठन के सीजफायर की घोषणा हुई थी.

लेकिन सितंबर महीने से तहरीक-ए-तालिबान के हमले फिर से तेज हो गए थे. इस संगठन के ज्यादातर हमले खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के डेरा इस्माइल खान, टैंक, दक्षिण वजीरिस्तान और उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए हैं.

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बीते अक्टूबर महीने में चेतावनी दी थी कि आतंकी संगठन और पाकिस्तान सरकार के बीच साल भर से अधिक समय तक चलने वाली शांति वार्ता 'एक ठहराव पर आ गई है'. इसके बाद से ही सरकार और संगठन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और अब पाकिस्तान के तालिबान ने सीजफायर तोड़ दिया है.

वीडियो: पाकिस्तानी लड़की आयशा का 'मेरा दिल ये पुकारे' वाला वायरल वीडियो कैसे बना?

Advertisement

Advertisement

()