The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistan rawalpindi a father files case of abduction of his son against jinns

तक्षशिला में 11 साल का बच्चा गायब हुआ, पिता ने 'जिन्नों' पर FIR करा दी!

Pakistan के Rawalpindi शहर के तक्षशिला थाना क्षेत्र से 21 जनवरी को 11 साल का एक बच्चा अपने घर से लापता हो गया. पहले तो उसके परिवार वाले उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां ढूंढते रहे. लेकिन करीब 10 दिन बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा तो उन्होंने पुलिस में रपट लिखवाई जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
Pakistan rawalpindi abduction jinn supernatural power
पाकिस्तान में एक पिता ने बेटे के अपहरण का आरोप 'जिन्न' पर लगाया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर- ANI और Unsplash.com)
pic
आनंद कुमार
3 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2026, 06:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मिथकों और कहानियों में 'जिन्न' का जिक्र खूब आता है. उसको एक ऐसी शक्ति के तौर पर पोट्रे किया जाता है जिसके पास सुपर नेचुरल ताकत हो. और उसका इस्तेमाल वो किसी की भलाई या फिर उसे नुकसान पहुंचाने के लिए करता है. हालांकि मिथकों या फसानों से इतर उनके वजूद के निशां नहीं मिलते. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में जिन्न कहानी की किताबों से निकल कर पुलिस की FIR में दर्ज हो चुका है.

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक शख्स ने जिन्नों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. उसने ‘जिन्नों’ पर अपने 11 वर्षीय बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है. यही नहीं उनका दावा है कि ये पहला मौका नहीं है. ‘जिन्न’ पहले भी उनके बेटे को अगवा कर चुका है.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर के तक्षशिला थाना क्षेत्र से 21 जनवरी को 11 साल का एक बच्चा अपने घर से लापता हो गया. पहले तो उसके परिवार वाले उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां ढूंढते रहे. लेकिन करीब 10 दिन बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने तक्षशिला पुलिस स्टेशन में FIR लिखवाई.

FIR की चौंकाने वाली बात यह है कि पिता बच्चे के अपहरण का आरोप किसी इंसान पर नहीं बल्कि 'जिन्न' पर लगाया है. उन्होंने दावा किया कि ‘जिन्न’ उनके बेटे को उठा कर ले गए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार ‘जिन्न’ उनके बेटे को अपने साथ ले जा चुके हैं. लेकिन हर बार कुछ समय बाद बच्चा सुरक्षित घर लौट आता था.

ARY News की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में जिन्न के खिलाफ शिकायत का यह पहला केस नहीं है. इससे पहले लाहौर में एक मां ने अपनी शादीशुदा बेटी के गायब होने को लेकर ‘जिन्नों’ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जो अदालत तक भी पहुंचा था.

न्यूज आउटलेट डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश आलिया नीलम ने लापता महिला को खोजने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम बनाने का आदेश दिया था. 

इसके बाद लाहौर इन्वेस्टिगेशन DIG जीशान रजा के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम का गठन किया गया. यह टीम महिला के छह साल पुराने अपहरण के मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है, जिसको गायब करने के आरोप 'जिन्न' पर लगे  हैं.

वीडियो: दुनियादारी: BLA अटैक से दहला पाकिस्तान, कौन हैं हवा बलोच, आसिफ मेंगल ?

Advertisement

Advertisement

()