बीते 3 दिनों में हरियाणा से 4 रेप के वाकये सुनने में आए हैं. एक केस में लड़की कीवेजाइना में डंडा घुसाया गया. इस क्रूरता से लड़की का लीवर फट गया. हम अपने देश औरसमाज को दोष दे सकते हैं. देते ही हैं. मगर पड़ोसी देश से भी कुछ ऐसी ही खबर सुननेमें आई है.पाकिस्तान में एक नई दुल्हन का सुहाग रात के दिन रेप कर दिया गया. ये एक अनकही सीबात है कि सुहागरात घरवालों की सहमति से की गई 'ऑफिशियल' यौन क्रिया के लिए बनाई गईहै. मगर जरूरी नहीं, खासकर एक अरेंज्ड मैरिज में पति और पत्नी पहली ही रात यौनसंबंध बनाने में सहज हों. यूं भी हो सकता है कि कोई एक पार्टनर सहज न हो और दूसराजबरन सेक्स करे? लेकिन हम इसे रेप नहीं पुकार पाएंगे क्योंकि ये शादी के दायरे मेंहुआ है.अगर आपकी बेटी की अस्मिता और उसका जीवन से ज्यादा जरूरी आपके लिए रिश्तेदारियांनिभाना है, तो बेटी का क्या मोल है, ये साफ़ समझ में आ रहा है.इस दुल्हन का पति साइकोपैथ ही रहा होगा कि अपनी पत्नी का इस तरह से रेप किया कि वोमर गई. डॉक्टर के मुताबिक़ उसकी वजाइना में लगातार रॉड डालकर उसका रेप किया गया था.फातिमा शिरीन नाम की ट्विटर यूजर से ट्वीट कर ये सब बताया.One of my patients died of excess bleeding which was apparently due to reallysevere Post-coital tears. Because the cuts were grave & didn’t seem like PCTs,we convinced her father to approve autopsy. Turns out her husband was apsychopath who fucked her with IRON BARS.— Fam (@FamSheerin) January 13, 2018आप सोच रहे होंगे कि क्या इसपर कोई पुलिस कार्यवाई हुई. जी हां, हुई. डॉक्टर केमुताबिक़ लड़की के मां-बाप ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी. लेकिन शिकायत लिखवाने केबाद वो इस बात पर विचार कर रहे थे कि शिकायत वापस ले लें. क्योंकि लड़का उनकारिश्तेदार था.ये जानने के बाद कुछ कहने को नहीं बचता है. अगर आपकी बेटी की अस्मिता और उसका जीवनसे ज्यादा जरूरी आपके लिए रिश्तेदारियां निभाना है, तो बेटी का क्या मोल है, ये साफ़समझ में आ रहा है.