'कुंडी न खड़काओ ISI, पीछे वाले गेट से आओ ISI'
पठानकोट अटैक: आज एयरबेस स्टेशन पहुंची पाकिस्तान की JIT. इंपॉर्टेंट जगहों पर टेंट लगा दिए गए हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पठानकोट अटैक की जांच चालू आहे. इंडिया पाकिस्तान को सबूत दे चुका है. पाकिस्तान की JIT मंगलवार को पठानकोट एयरबेस स्टेशन पहुंच चुकी है. पाकिस्तानी JIT में अधिकारी ISI से भी हैं. हां वही, पाक के नापाक मंसूबे वाली ISI. इसलिए इंडिया भी अलर्ट मोड में है. JIT को मेन गेट से लेने जाने की बजाय पीछे वाले गेट से ले जाया जाया. दीवार तोड़कर एक नया गेट बनाया गया है.
पठानकोट एयरबेस स्टेशन इंडिया के लिए सो इंपोर्टेंट है. तभी 2 जनवरी को आतंकियों ने हमला किया था. हमारे 7 जवान शहीद हुए थे. 4 आतंकी भी मारे गए थे. इसलिए सावधानी बरतते हुए इंडिया ने एयरबेस स्टेशन के टेक्निकल एरिया समेत अहम जगहों पर टेंट लगा दिया गया है. ताकि JIT को सिर्फ वो जगहें दिखाई दें, जिनका लेना देना पठानकोट अटैक से है. डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने कहा, 'पाकिस्तानी JIT को सिर्फ मुठभेड़ वाली जगह तक ही जाने देंगे.'
इससे पहले इंडिया ने पाकिस्तानी JIT को जो सबूत दिखाए, उन्हें जांच टीम खारिज नहीं कर सकी. इंडिया ने पठानकोट अटैक में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने के सबूत पेश किए.
क्या हैं JIT के दायरे?1. पाकिस्तानी JIT जांच के लिए आ तो रही है. पर रूल्स भी फॉलो करने होंगे. JIT को वीडियोग्राफी करने की इजाजत नहीं होगी.2. JIT सिर्फ उस बिल्डिंग में जाएगी, जहां आतंकी घुसे थे. फिर अस्पताल ले जाकर आतंकियों की बॉडी और अस्थि पंजर दिखाए जाएंगे.3. JIT को भारत-पाक बॉर्डर पर ले जाकर वो जगह दिखाई जाएगी, जहां से आतंकी इंडिया में घुसे थे.4. JIT को वो रूट भी दिखाया जाएगा, जिससे एपी सलविंदर और उनके फ्रेंड्स को किडनैप किया गया था.5. पठानकोट एयरबेस स्टेशन में किसी कर्मचारी से बात करने की परमिशन JIT को नहीं होगी.
दोषी करेगा खुद की जांच? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुस्साए हुए हैं, पीएम मोदी से. बोले, 'पठानकोट एयरबेस स्टेशन में पाकिस्तान की ISI को बुलाकर मोदी ने घुटने टेक दिए हैं. मोदी सरकार ने शहीदों की शहादत की सौदेबाजी की है.' टॉलरेंट इंडिया विल नॉट टॉलरेट दिस. https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/714425101492432896 JIT की सुरक्षा के जाबड़ इंतजाम सूत्रों के मुताबिक, JIT पर कट्टर इस्लामिक ग्रुप्स हमला कर सकते हैं. इसलिए JIT की सिक्योरिटी का ध्यान रखने के लिए होम मिनिस्ट्री ने आदेश दिए हैं. पंजाब पुलिस को पुख्ता इंतजाम करने के लिए कह दिया गया है.
.webp?width=60)

