The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistan prime minister Imran khan says after an injection hospital nurses turned in hoors for me

पाकिस्तान के PM इमरान खान को अस्पताल की सारी नर्स हूर क्यों दिखाई देने लगीं?

इमरान खान का ये वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
pic
28 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2020, 08:53 AM IST)
Img The Lallantop
पाकिस्तान का शौकत खानम अस्पताल जिसमें इमरान खान ने ये वायरल भाषण दिया. इमरान ने इस अस्पताल की जम के तारीफ़ की, लेकिन कुछ ज़्यादा ही बोल गए
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हैं. वे एक जादुई इंजेक्शन के बारे में बता रहे हैं. जादुई क्यों? क्योंकि इस इंजेक्शन ने अचानक इमरान की दुनिया ही बदल दी. अस्पताल की सारी नर्स इमरान को हूर दिखाई देने लगी. सारा दर्द दूर हो गया!

# क्या है पूरा मामला

इमरान खान का ये वायरल वीडियो कराची का बताया जा रहा है. कराची के शौकत खानम हॉस्पिटल का. वहां वे किसी जलसे में गए थे. इसी मौक़े पर लोगों से बात कर रहे थे. ज़ाहिर है, अस्पताल के बारे में ही बातें कर रहे थे. लेकिन लहज़ा बेहद मजाकिया था.

इमरान खान ने बताया कि 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान वो अचानक गिर गये थे. इस वजह से उनकी पीठ में चोट आई थी. इमरान बता रहे थे कि दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल लाया गया. वहां उन्हें दर्द कम करने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया. इमरान यही घटना याद कर रहे थे.

उस घटना को याद करते हुए इमरान ने कहा,

'मैं शौकत खानम पहुंच गया. मुझे बड़ी तकलीफ़ थी, क्योंकि मेरी पीठ की हड्डियां ही टूट गई थीं. ऐसी तकलीफ़ कभी पहले हुई नहीं थी. तो डॉक्टर आसिम ने मुझे पता नहीं कौन-सा टीका लगाया. लेकिन ऐसा टीका लगाया कि मैं अपने दर्द को एकदम ही भूल गया. मेरी दुनिया ही बदल गई. यहां तक कि वहां मौजूद सभी नर्सें मुझे हूर नजर आने लगीं. तक़रीर भी कर दी मैंने किसी टीवी पर, वो मुझे याद ही नहीं, क्या था. मैंने डॉक्टर को फिर से वही टीका लगाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे दूसरा पेनकिलर नहीं दिया. यहां के डॉक्टर वाकई तारीफ के काबिल हैं.’

इमरान खान इस भाषण की वजह से ख़ूब ट्रोल हुए. लोग कहने लगे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक इंजेक्शन में नर्सें हूर दिखाई देने लगीं. ये नसीहत भी दी कि एक प्रधानमंत्री को सोच समझ कर ही बोलना चाहिए.
वीडियो देखें:

शाहीन बाग में CAA का विरोध कर रही औरतें सरिता विहार की तकलीफ पर क्या बोलीं?

Advertisement

Advertisement

()